नवीनतम लेख

अलोप शंकरी देवी मंदिर, प्रयागराज

Jan 13 2025

Mahakumbh 2025:  स्नान के बाद करें अलोप शंकरी देवी मंदिर का दर्शन, जानें क्यों पालकी में होती है माता की पूजा


महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने के लिए आएंगे, और इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण मंदिरों का दर्शन भी कर सकते हैं। इनमें से एक प्रमुख मंदिर है अलोप देवी का मंदिर, जो शक्तिपीठों में से एक है और हिंदू धर्म में अत्यधिक सम्मानित है।  मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां देवी सती का अंतिम अंग यहीं गिरा था, जिसे "अलोप" (अदृश्य) कहा जाता है। इसके बाद देवी सती का शरीर भगवान शिव के पास नहीं रहा। इस मंदिर का दर्शन महाकुंभ के दौरान भक्तों के लिए एक विशेष आस्था का अनुभव है। चलिए मंदिर के बारे में आपको और विस्तार से बताते हैं।

अलोप देवी का मंदिर


मान्यता है कि जब माता सती का शरीर भगवान शिव के त्रिशूल पर था, तो उनके अंग 51 स्थानों पर गिरे, जिनमें से एक प्रयागराज में था। यहां माता का पंजा गिरा था, और इस कारण इसे "अलोपशंकरी" या "अलोप देवी" के नाम से जाना जाता है।

माता की पूजा का अनूठा तरीका


अलोप देवी मंदिर में कोई प्रतिमा नहीं है। यहां एक पालकी (डोली) को माता का रूप मानकर श्रद्धालु पूजा करते हैं।। जिसके कारण यह जगह चमत्कारी मानी जाती है। नवरात्रि और महाकुंभ के दौरान विशेष रूप से बड़ी संख्या में भक्त यहां आते हैं। मंगलवार और शुक्रवार को मंदिर में भक्तों की संख्या अधिक होती है। यही अनूठापन इस मंदिर को अन्य मंदिरों से विशेष और अद्वितीय बनाता है।

कहाँ स्थित है अलोप देवी मंदिर?


यह मंदिर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम के निकट स्थित है, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम है। इसी कारण से संगम में स्नान के बाद इस मंदिर के दर्शन का विशेष महत्व है। बता दें कि माता अलोपी का मंदिर केवल शक्तिपीठ नहीं, बल्कि प्रयागराज की धार्मिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है, जहां दिनभर श्रद्धालु पूजा करते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।