नवीनतम लेख

गुप्त नवरात्रि 12 राशियों पर प्रभाव

माघ की गुप्त नवरात्रि में इन 12 राशियों की हो सकती है चांदी, जानिए क्या-क्या बदलेगा? 


साल में आने वाली चारों नवरात्रि का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है।  30 जनवरी से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। जिसका समापन अगले महीने 7 फरवरी 2025 को होगा। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। विशेष कृपा हेतु व्रत रखना और कुछ खास उपाय करना भी शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, नवरात्रि के दौरान जो जातक सच्चे मन से ये उपाय अपनाते हैं उन्हें माता दुर्गा का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी समाप्त हो जाती हैं। 


गुप्त नवरात्रि में राशियों पर प्रभाव 


  • मेष राशि:- मेष राशि के जातकों के लिए माघ गुप्त नवरात्रि खास रहने वाली है। माता दुर्गा को प्रसन्न करने हेतु इस गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान 9 कन्याओं को लाल चुनरी भेंट कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में सुख शांति बरकरार रहेगी और परेशानियां समाप्त होंगी। 
  • वृषभ राशि:- वृषभ राशि के जातक नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा को 9 प्रकार के भोग लगाएं, इससे जीवन में शुभ कार्य सम्पन्न होगा।  साथ ही धन संपत्ति में वृद्धि होगी। 
  • मिथुन राशि:- इस राशि के जातक मां को 9 दिन हरी चुनरी और हरी चूड़ियां चढ़ाएं ज्योतिष के अनुसार ये मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ होगा।
  • कर्क राशि:- यदि कर्क राशि के जातक मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गुप्त नवरात्रि में हर दिन विधि पूर्वक हवन करें। हवन में चावल की खीर और शहद की साथ में आहुति दें। इस उपाय से आपको अवश्य ही शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
  • सिंह राशि:- सिंह राशि के जातक नवरात्रि में सुबह-शाम मां दुर्गा के नर्वाण मंत्र का जाप करें। इससे सिंह राशि के लोगों के लिए गुप्त नवरात्रि शुभ फलदायी होगा। 
  • कन्या राशि:- कन्या राशि के जातक नवरात्रि में 9 दुर्गा के चालीसाओं का पाठ अवश्य करें। इससे कन्या राशि वालों के जीवन में शांति और खुशहाली बनी रहेगी। 
  • तुला राशि:- तुला राशि वाले लोग जरूरतमंदों को दान करें। ऐसा करने से तुला राशि के जातकों को मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।
  • वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि के जातक पूरे 9 दिन हनुमान जी को पान के बीड़ा भोग अवश्य लगाएं। ऐसा करना वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। 
  • धनु राशि:- धनु राशि के जातक 21 गोमती चक्र और 3 नारियल मां दुर्गा को अर्पित करें। ज्योतिष अनुसार धनु राशि के जातकों के लिए ऐसा करना बेहद शुभ साबित होगा। 
  • मकर राशि:- मकर राशि के लोग नवरात्रि में लगातार 9 दिन तक शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा चढ़ाएं। ये उपाय मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
  • कुंभ राशि:- कुंभ राशि के जातक अगर लगातार दुर्गा चालीसा का पाठ करते हैं, तो उनके लिए ये समय बेहद ही अच्छा साबित होगा। 
  • मीन राशि:-  मीन राशि के जातक गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल चुनरी अवश्य चढ़ाएं। इससे उनके जीवन में सुख और  शांति आएगी।  
शिव शंकर का गुणगान करो (Shiv Shankar Ka Gungaan Karo)

ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय

तेरी तुलना किससे करूं माँ(Teri Tulna Kisse Karu Maa)

तेरी तुलना किससे करूँ माँ,
तेरी तुलना किससे करूं माँ,

माघ माह में स्नान का क्या है धार्मिक महत्व

माघ का महीना हिंदू धर्म में पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस महीने में स्नान करने का विशेष महत्व है, जिसे माघ स्नान कहते हैं। मान्यता है कि माघ महीने में देवता पृथ्वी पर आते हैं और पवित्र नदियों में स्नान करते हैं।

ऊँचे ऊँचे पर्वत पे, शारदा माँ का डेरा है (Unche Unche Parvat Pe Sharda Maa Ka Dera Hai)

ऊँचे ऊँचे पर्वत पे,
शारदा माँ का डेरा है,