नवीनतम लेख
छोटी दिवाली के दिन मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण, मां काली और यमराज की पूजा करने का विधान है। इस दिन संध्या के समय यमराज को दीप अर्पित किया जाता है। घर के 5 कोनों में तिल के तेल का दीपक जलाए जाते हैं। ऐसे ही हम आपको इस लेख में छोटी दिवाली से जुड़े ज्योतिष उपायों के बारे में बताएंगे।
रोशनी के महापर्व की शुरूआत धनतेरस से जबकि समापन भाई दूज पर होता है। ऐसे में इन पांच दिनों में कई महत्वपूर्ण त्योहार भी आते हैं, जिनमें दीपावली के एक दिन पहले मनाई जाने वाली छोटी दिवाली है।
इस साल यानी 2024 में छोटी दिवाली का पर्व 30 अक्तूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में लोग घर में लक्ष्मी के आगमन की तैयारी और सुख-समृद्धि के लिए कई उपाय करते हैं। इस दिन घरों की साज-सजावट की जाती है। छोटी दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा नहीं की जाती है। लेकिन इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, मां काली और यमराज की पूजा करने का विधान है। इस दिन संध्या के समय यमराज को दीप अर्पित किया जाता है। घर के 5 कोनों में तिल के तेल का दीपक जलाए जाते हैं।
छोटी दिवाली के दिन घर में से जंग लगे हुए सामान, टूटे-फूटे बर्तन और इस्तेमाल में नहीं आने वाले सामान को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। साथ ही घर की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।
छोटी दिवाली के दिन मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक होता है। वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है।
धनतेरस के दिन कुबेर देवता और मां लक्ष्मी का षोडशोपचार पूजन करें। साथ ही पूजा में पीली कौड़ियां और धनिया माता लक्ष्मी को अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा आपको प्राप्त होगी। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी के योग बनेंगे।
छोटी दिवाली के दिन संध्या के समय भगवान गणेश को दूर्वा जरूर चढ़ाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के सभी सदस्यों के दुख दूर हो सकते हैं।
छोटी दीपावली की रात यम का दीपक जलाना चाहिए। दक्षिण दिशा में यम का दीपक जलाकर रखें। इससे अकाल मौत का डर दूर हो सकता है। दीपक जलाने के बाद ध्यान दें कि ये तुरंत बुझ ना जाए। इस दिन यम की उपासना की जाती है। शाम में दीपक जलाने से नर्क से मुक्ति मिल सकती है। यमराज की सच्ची श्रद्धाभाव से पूजा करने से नरक से मुक्ति मिल सकती है।
छोटी दिवाली को काली चौदस भी कहते हैं। इसलिए इस विशेष दिन मां कालिका की पूजा भी करनी चाहिए। इससे सभी कष्ट, परेशानियां दूर होती हैं। सभी इच्छाओं की पूर्ति माता कालिका करेंगी।
यदि धनतेरस के दिन तक आपने घर की साफ-सफाई न की हो तो छोटी दिवाली पर पुरानी चीजों को जरूर घर से निकाल दें। जिन स्थानों पर अंधेरा हो, वहां पर रोशनी करें। इससे माता लक्ष्मी का आगमन आपके घर में जरूर होगा। आपके घर में धन-दौलत की कमी नहीं होगी, बरकत होगी।
छोटी दिवाली पर रोली, गुलाब के फूल, लाल चंदन की पूजा करके एक लाल रंग के वस्त्र में बांध दें। इसे घर की तिजोरी में रखने से धन की प्राप्ति होती है। अनावश्यक धन खर्च नहीं होता है। धन घर में रुकने लगता है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।