नवीनतम लेख

सामा चकेवा की कहानी

झूठी अफवाह न फैलाने की सीख देता है सामा चकेवा, यहां से हुई थी शुरुआत 


सामा-चकेवा पर्व एक महत्वपूर्ण लोक-परंपरा है जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और समाज में सत्य और प्रेम की अहमियत को दर्शाता है। यह पर्व धार्मिक मान्यताओं के साथ समाज को यह संदेश भी देता है कि झूठी अफवाह फैलाना बुरी बात है। इस पर्व की शुरुआत मिथिला क्षेत्र में हुई थी और अब यह पूर्वी भारत समेत अन्य स्थानों में भी आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल यह शुक्रवार, 08 नवंबर 2024 से शुरू होकर शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 तक मनाया जाएगा। आइए इस लेख में इस मनोरम पर्व के बारे में विस्तार से जानते हैं। 


पर्व के पीछे की पौराणिक कथा


सामा-चकेवा पर्व की कथा भगवान श्रीकृष्ण की पुत्री सामा से जुड़ी है। कथा के अनुसार किसी चुगलखोर ने श्रीकृष्ण को यह झूठी खबर दी कि उनकी बेटी सामा का किसी के साथ अनुचित संबंध है। इस अफवाह से क्रोधित होकर श्रीकृष्ण ने सामा को पक्षी बन जाने का श्राप दे डाला। सामा पक्षी का रूप लेकर जंगलों में भटकती रही। उसके भाई चकेवा को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उसने अपने प्रेम और समर्पण से अपनी बहन को फिर से मनुष्य का रूप दिलवाया। सामा को पुनः उसका जीवन मिलने के साथ ही चुगले को भी सजा दी गई। इस कथा की स्मृति में ही सामा-चकेवा पर्व मनाया जाता है।  जिससे सामा और चकेवा दोनों भाई-बहन के प्रेम को हर साल याद किया जा सके और समाज में झूठी अफवाह फैलाने वालों को बुराई का प्रतीक बताया जा सके।


ऐसे मनाया जाता है सामा-चकेवा 


सामा-चकेवा पर्व कार्तिक महीने में छठ पर्व के समापन के बाद आरंभ होता है और लगभग सात से दस दिनों तक चलता है। इस दौरान बहनें अपने भाइयों के लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना करती हैं। इस पर्व में मिट्टी की सामा, चकेवा, चुगला और अन्य पक्षियों की प्रतिमाएं बनाकर पूजा की जाती है। सामा, चकेवा और अन्य प्रतीकात्मक मूर्तियों को मिट्टी से तैयार किया जाता है। चुगला नामक प्रतिमा बुराई और अफवाह फैलाने वाले लोगों का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं टोली बनाकर सामा-चकेवा की मूर्तियों को सुंदर तरीके से डाला (बांस की टोकरी) में सजाती हैं और लोकगीत गाते हुए भाइयों के मंगल की कामना करती हैं। इस दौरान शारदा सिन्हा के प्रसिद्ध गीत "सामा-चकेवा" और "चुगला-चुगली" गूंजते रहते हैं जो इस पर्व के माहौल को और भी जीवंत बनाते हैं।


चुगला को चुगली की दी जाती है सजा

 

चुगला की प्रतिमा की चोटी में आग लगाकर और उसे प्रतीकात्मक रूप से जूते से पीटकर समाज में झूठ और चुगली की बुराई और उसके परिणाम को दर्शाया जाता है। यह परंपरा बुराई के खिलाफ जागरूकता का प्रतीक भी है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस पर्व का समापन होता है। बहनें सामा-चकेवा की मूर्तियों को गीत गाते हुए खेतों में विसर्जित करती हैं। समदाउन गीत गाते हुए वे उदास मन से सामा को अगले वर्ष फिर आने का न्योता देती हैं। इसके बाद भाई-बहन एक दूसरे को चूड़ा और दही खिलाते हैं। जो इस पर्व का एक अनिवार्य हिस्सा है।


सामा की विशेष परंपराएं और रिवाज


इस पर्व के दौरान बहनें अपने भाइयों को नयी फसल से बना चूड़ा-दही खिलाती हैं, जो नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक है। वहीं, सामा-चकेवा पर्व के अंतिम दिन बहनें सेखारी (मिट्टी के हंडी नुमा पात्र) में चूड़ा, मूढ़ी और मिठाई भरकर भाइयों को देती हैं। इसे पांच मुठ्ठी देने का रिवाज है जो भाई-बहन के संबंध की मिठास और मजबूती का प्रतीक है।


सामा चकेवा पर्व का संदेश


सामा-चकेवा पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम और उनके बीच के रिश्ते की मिठास को नहीं दर्शाता, बल्कि समाज को यह सीख भी देता है कि झूठी अफवाह और चुगली से हमें बचना चाहिए। चुगले की प्रतिमा का जलाया जाना समाज को यह संदेश देता है कि बुराई और अफवाह फैलाने वालों को उसकी करनी सजा अनिवार्य रूप से मिलती है। 


बता मेरे भोले बाबा रे, तेरी कैसे महिमा गाऊं (Bata Mere Bhole Baba Re Teri Kaise Mahima Gaun)

बता मेरे भोले बाबा रे,
तेरी कैसे महिमा गाऊं ॥

रूक्मिणी-श्रीकृष्ण के विवाह से जुड़ी कथा

पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रुक्मिणी अष्टमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है, जो इस साल 22 दिसंबर को पड़ रही है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की पहली पत्नी देवी रुक्मिणी के जन्म की याद में मनाया जाता है।

स्वांसां दी माला नाल सिमरन मैं तेरा नाम - शब्द कीर्तन (Swasa Di Mala Nal Simaran Main Tera Nam)

स्वांसां दी माला नाल सिमरन मैं तेरा नाम,
तेरा नाम तेरा नाम तेरा नाम तेरा नाम,

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है (Hey Pratham Pujya Gaurinandan Hum Sharan Tihari Aaye Hai)

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है,

यह भी जाने