नवीनतम लेख

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Oct 29 2024

Govardhan Puja 2024: जानें गोवर्धन पूजा की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि


दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव के दौरान गोवर्धन पूजा का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। 

गोवर्धन पूजा की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण ने की थी, इसलिए इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने का विधान भी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि 2024 में गोवर्धन पूजा कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त और शुभ योग क्या है…


गोवर्धन पूजन 2024 कब है  


पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी और 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर इसका समापन होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा का पर्व 2 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। 


गोवर्धन पूजा 2024 शुभ मुहूर्त 


  • सुबह का मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 34 मिनट से 08 बजकर 46 मिनट तक।
  • शाम का मुहूर्त - दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 35 मिनट तक।
  • त्रिपुष्कर योग - रात्रि 08 बजकर 21 मिनट तक 3 नवंबर को सुबह 05 बजकर 58 मिनट तक।


गोवर्धन पूजा विधि


  • गोवर्धन पूजा के लिए सुबह जल्दी उठें। स्नान करें।
  • सभी देवी-देवता का ध्यान करें। 
  • पूजा-अर्चना कर घर, आंगन या गली में गोबर से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाएं।
  • इसके बाद विधिपूर्वक गोवर्धन पूजा करें।
  • मिश्री, बताशे, माखन, खीर, दही, दूध और फूल चढ़ाएं। फिर आरती 

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

यह भी जाने