नवीनतम लेख

घर पर होलिका दहन की विधि

Holika Dahan: घर पर कैसे करें होलिका दहन, जानें सरल पूजा विधि और सावधानियां


धार्मिक मान्यता के मुताबिक, होलिका दहन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है। होलिका दहन के  विधिवत आराधना करने से  नकारात्मकता भी घर से बाहर चल जाता है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद बना रहता है। धार्मिक मान्यताएं हैं कि ये भी है कि सही तरीके से पुजा की जाए तो परिवार के सदस्यों को बीमारियों से मुक्ति है। 



होलिका दहन की विधिवत पूजा सामग्री


मूंग, सूखा नारियल, फल, फूल, मिठाई, बताशा, मिट्टी का दीया, गोबर के उपलों की माला, गेहूं की बाली और एक लोटा शुद्ध जल लें।



होलिका दहन पूजा कैसे करें


होलिका दहन पूजा करने के लिए सबसे पहले होलिका दहन वाले स्थान पर एक लोटे में जल छिड़क दें, जहां आप पूजा करने जा रहे हैं। ऐसा करने से उस स्थान की धरती शुद्ध हो जाएगी। इसके बाद सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करें और फिर हल्दी, रोली, चावल, कुमकुम, फल, फूल, मिठाई आदि होलिका पर चढ़ाएं। इसके बाद कच्चे धागे को होलिका के चारों ओर सात बार घुमाते हुए लपेट दें। 


इसके बाद गोबर के उपलों की माला चढ़ाएं और जब होलिका की अग्नि प्रज्वलित हो जाए तो अंत में एक नारियल काटकर उसमें कुछ काले तिल डालकर उसे सिर पर सात बार वारकर जलती होलिका पर रख दें और एक बार फिर जलती होलिका की सात बार परिक्रमा करें। अंत में जब होलिका की राख ठंडी हो जाए तो उसे अपने घर ले जाएं और प्रसाद के रूप में माथे पर धारण करें।



होलिका दहन पूजा के लिए मंत्र


होलिका दहन पूजा करते समय कुछ शुभ मंत्रों का जाप करने की परंपरा है, जिनके जाप के बिना होलिका की पूजा अधूरी मानी जाती है। चूंकि होलिका की पूजा का संबंध होलिका, भगवान श्री विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह और उनके परम भक्त प्रह्लाद से है, इसलिए होलिका दहन करते समय इनसे संबंधित मंत्रों का विशेष रूप से जाप करना चाहिए। होलिका की पूजा के ‘ॐ होलिकायै नम:’, नरसिंह भगवान के लिए ‘ॐ नृसिंहाय नम:’ और भक्त प्रहलाद के लिए ‘ॐ प्रह्लादाय नम:’ मंत्र को पढ़ें।



शनिवार को किन मंत्रों का जाप करें?

शनिवार शनिदेव की पूजा-अर्चना के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। शनिदेव को न्याय के देवता और कर्मफल दाता के रूप में जाना जाता है।

बाबा मेहंदीपुर वाले, अंजनी सूत राम दुलारे (Baba Mehandipur Wale, Anjanisut Ram Dulare)

बाबा मेहंदीपुर वाले,
अंजनी सूत राम दुलारे,

तुम से लागी लगन.. पारस प्यारा (Tumse Lagi Lagan Le Lo Apni Sharan Paras Pyara)

तुम से लागी लगन,
ले लो अपनी शरण, पारस प्यारा,

गुरु प्रदोष व्रत: शिव मृत्युञ्जय स्तोत्र का पाठ

प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि को किया जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित तिथि है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष मास में कृष्ण पक्ष के प्रदोष व्रत का वर्णन और महत्व धार्मिक ग्रंथों और पंचांग में बताया गया है।