नवीनतम लेख

भूमिपूजन कैसे करें?

क्या आप भी ले रहे हैं नया घर, इस विधि से करें भूमि पूजन


हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की कृपा के बिना कोई भी शुभ काम सफल नहीं होता है इसलिए, घर बनाने से पहले भूमि पूजन करना बहुत जरूरी है। इस अनुष्ठान से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति आती है। जब भी हम कोई नया निर्माण कार्य शुरू करते हैं, तो उससे पहले भूमि पूजन का विधान होता है। ऐसा माना जाता है कि इस अनुष्ठान से भूमि पर मौजूद सभी प्रकार के दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाते हैं। यदि भूमि पर अनजाने में कोई गलती या पाप हुआ हो, तो भूमि पूजन से वह भी शुद्ध हो जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से भूमि देवी और पूजन विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

भूमि देवी की पूजा के सामग्री क्या है?


भूमि देवी को धरती माता के नाम से जाना जाता है। वे धरती की देवी हैं और इनकी पूजा करने से धरती की उर्वरता और समृद्धि बढ़ती है।

  • फूल
  • फल
  • पत्ते
  • धूप और दीपक
  • नारियल
  • चावल
  • कुमकुम
  • हल्दी
  • चंदन
  • गंगाजल
  • दूध
  • दही
  • घी
  • शहद
  • मिश्री
  • पान के पत्ते और सुपारी
  • कलश
  • लोटा
  • थाली
  • पूजा की चौकी

भूमि माता की पूजा किस विधि से करें? 


  • सबसे पहले सुबह स्नान करके पूजा स्थल पर जाएं। वहां साफ-सफाई करके गंगाजल छिड़कें। सभी पूजन सामग्री एकत्र करें।
  • ब्राह्मण को उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए।
  • पूजा करने वाला व्यक्ति को पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए।
  • गणेश जी की पूजा से शुरुआत करें। चांदी के नाग और कलश की पूजा करें। कलश में दूध, दही, घी, जल और मिट्टी भरकर मंत्रों का जाप करें। कलश में सिक्का और सुपारी डालें। कलश पर "श्री" लिखकर फूलों और नारियल से सजाएं।
  • कलश को ब्रह्मांड और विष्णु भगवान का प्रतीक मानकर पूजा करें।
  • पांच ईंटों पर "श्री" लिखकर गड्ढे में रखें।
  • शान कोण में आसन बिछाकर दीप और धूप जलाएं। मंत्रों का जाप करते हुए सभी कलशों की पूजा करें।
  • भूमि पूजा के लिए धूप और दीपक जलाएं।
  • अग्नि कोण यानी कि पूर्व-दक्षिण, नैऋत्य कोण यानी कि दक्षिण-पश्चिम, वायव्य कोण यानी कि पश्चिम-उत्तर और मध्य में स्थित कलशों की पूजा करें।
  • आखिर में "ॐ श्रीमन नारायण नारायण नारायण ॐ", "हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे" का जाप करें।

भूमि माता की पूजा करने के दौरान किन नियमों का पालन करें?


  • पूजा करते समय पूर्व या उत्तर दिशा का मुख रखें।
  • शनिवार, रविवार या मंगलवार के दिन भूमि पूजन नहीं करना चाहिए।
  • भूमि माता की पूजा शांत और पवित्र स्थान पर ही बैठकर करना चाहिए। 

भूमि माता की पूजा करने का महत्व


भूमि पूजा करने से भूमि माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।  भूमि पूजन से भूमि से जुड़ी किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा या दोष दूर होते हैं। किसी भी नए निर्माण कार्य की शुरुआत में भूमि पूजन करना शुभ माना जाता है।



सोमवती अमावस्या व्रत कथा

अमावस्या का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। सोमवार को पड़ने की वजह से इस अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दौरान पितरों की पूजा होती है। दिसंबर माह में सोमवती अमावस्या सोमवार, 30 दिसंबर 2024 को है।

धनतेरस 2024 तिथि: कब है धनतेरस? जानें तिथि और पूजा मुहूर्त और महत्व

दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाने वाला हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार धनतेरस या धनत्रयोदशी कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है।

प्रदोष व्रत की कथा

हर माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। पंचांग के मुताबिक साल 2025 का पहला प्रदोष व्रत 11 जनवरी को रखा जाएगा, इस दिन शनिवार होने के कारण यह शनि प्रदोष भी कहलाएगा।

श्री सरस्वती स्तोत्रम् (Shri Saraswati Stotram)

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता,
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।