नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
28 जनवरी को, शुक्र ग्रह, जो भौतिक सुख, कला, प्रेम और आकर्षण का कारक माना जाता है, मीन राशि में प्रवेश करेगा। यह शुक्र के लिए अपनी उच्च राशि है, जिसका अर्थ है कि शुक्र अपनी अधिकतम शक्ति और प्रभाव के साथ इस राशि में विराजमान होगा। यह गोचर 31 मई तक जारी रहेगा, जिसका अर्थ है कि शुक्र लगभग 123 दिनों तक मीन राशि में रहेंगे। आपको बता दें, जब कोई ग्रह अपनी उच्च राशि में होता है, तो उसके सकारात्मक गुणों में वृद्धि होती है। शुक्र के मामले में, इसका मतलब है कि इस दौरान प्रेम, रोमांस, कला, संगीत, फैशन, और भौतिक सुखों में वृद्धि होने की संभावना है। कई लोगों के लिए यह समय बेहद सुखद और सौभाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि वाले जातक इस दौरान अपने घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का अनुभव करेंगे। उन्हें शानदार घर और धन लाभ मिलने की संभावना है। दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताने के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। यह समय आपके लिए सुखद और यादगार होगा। अगर जीवन में चल रही सभी परेशानियां भी दूर होंगी। अगर आप इस दौरान यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह समय सौभाग्यशाली माना जा रहा है। करियर में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ और फलदायी साबित होने वाला है, खासकर रोमांटिक जीवन के मोर्चे पर। जो युवा विवाह के योग में हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है। भाग्य का पूरा साथ मिलने से जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
यह समय आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। आप अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिता पाएंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी। अगर आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं।
मीन राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ और फलदायी साबित होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व और सकारात्मक ऊर्जा लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में लगातार वृद्धि होती रहेगी। शुक्र देव की विशेष कृपा से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी, खासकर महिलाओं के बीच आपका प्रभाव अधिक रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। नए रिश्ते बनने की भी संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies