नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
सनातन धर्म में रंगों को हमेशा से पवित्र माना गया है। रंगोली, न सिर्फ हमारे घरों को सजाती है बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी हमारे मन को शांत और खुशहाल बनाती है। हिंदू धर्म में रंगोली को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और दीपावली पर तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। दशहरे से दीपावली तक चलने वाला यह सिलसिला सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन उपचार भी है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में रंगोली या फिर चौक जरूर मनई जाती है। इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही सुख-समृद्धि का भी कारक माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि रंगोली बनाने की परंपरा कब से चली आ रही है और इसका महत्व क्या है?
रंगोली बनाने की परंपरा रामायण काल से चली आ रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम जब माता सीता के साथ वनवास से लौटे थे, तब अयोध्या वासियों ने उनके स्वागत में रंगोली बनाई थी। इस आधार पर, रंगोली की परंपरा को रामायण काल से जोड़ा जाता है। रंगोली बनाने से आशय है कि घर में सुख और समृद्धि का आगमन है। अगर आप देवी-देवताओं को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो रोजाना भी रंगोली बना सकते हैं।
दक्षिण भारत में आज भी हर दिन महिलाएं चौक या रंगों से रंगोली बनाती हैं और भगवान विष्णु की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करती हैं।
रंगोली को देवी-देवताओं के लिए एक तरह का स्वागत द्वार माना जाता है। माना जाता है कि रंगोली देखकर देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि लाते हैं। रंगोली को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस घर के मुख्य द्वार पर बनाने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं, कुछ रंगोलियों को मंत्रों और शुभ चिह्नों से ही बनाई जाती है। ताकि मंत्रों का जाप करने से देवी-देवताओं का घर में आगमन हो और घर में हमेशा बरकत होती रहे।
वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। पूर्वमुखी घर के मुख्य द्वार पर अंडाकार रंगोली बनाने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। यह रंगोली डिजाइन परिवार के सदस्यों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies