Aaj Ka Panchang: आज 8 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह
Aaj Ka Panchang 08 April 2025: आज 08 अप्रैल 2025 चैत्र माह का तेईसवां दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तिथि एकादशी है। आज मंगलवार का दिन है। इस तिथि पर शूल योग रहेगा। वहीं चंद्रमा आज सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें, आज मंगलवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से दोपहर 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। आज का दिन बेहद ही शुभ है क्योंकि आज रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही आज कामदा एकादशी है, जिसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। आज कुछ समय के लिए भद्रा का साया भी रहेगा। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
आज का पंचांग 08 अप्रैल 2025
- तिथि- चैत्र शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि
- नक्षत्र - अश्लेषा
- दिन/वार - मंगलवार
- योग - शूल योग
- करण - वणिज और विष्टि
शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि प्रारंभ - 07 अप्रैल रात्रि 08:00 बजे
शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि समाप्त - 08 अप्रैल रात्रि 09:12 बजे
सूर्य-चंद्र गोचर
- सूर्य - मीन राशि में रहेंगे।
- चंद्र - चंद्रमा आज सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे।
सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त
- सूर्योदय - सुबह 6 बजकर 03 मिनट पर
- सूर्यास्त - शाम 6 बजकर 43 मिनट पर
- चन्द्रोदय- 8 अप्रैल दोपहर 02 बजकर 44 मिनट पर
- चन्द्रास्त - 9 अप्रैल प्रात:काल 04 बजकर 06 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त और योग 08 अप्रैल 2025
- सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06:03 बजे से सुबह 07:55 बजे तक।
- रवि योग - सुबह 06:03 बजे से सुबह 07:55 बजे तक।
- ब्रह्म मुहूर्त - प्रात:काल 04:32 बजे से सुबह 05:18 बजे तक।
- अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक।
- विजय मुहूर्त - दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:19 बजे तक।
- गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:42 बजे से शाम 07:04 बजे तक।
- संध्या मुहूर्त - शाम 06:43 बजे से शाम 07:51 बजे तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 08 अप्रैल 2025
- राहु काल - दोपहर 03:33 बजे से शाम 05:08 बजे तक।
- गुलिक काल - दोपहर 12:23 बजे से दोपहर 01:58 बजे तक।
- यमगंड - सुबह 09:13 बजे से सुबह 10:48 बजे तक।
- दिशाशूल - उत्तर दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
- दुर्मुहूर्त - सुबह 08:35 बजे से सुबह 09:26 बजे तक और रात्रि 11:15 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक।
- भद्रा- सुबह 08:32 बजे से रात्रि 09:12 बजे तक।
- विडाल योग - सुबह 06:03 बजे से सुबह 07:55 बजे तक।
08 अप्रैल 2025 पर्व/त्योहार/व्रत
- मंगलवार - आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित है।
- कामदा एकादशी - चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के रूप में मनाया जाता है, जो चैत्र नवरात्रि और राम नवमी के बाद पहली एकादशी है। यह त्योहार मार्च या अप्रैल में पड़ता है। कामदा एकादशी का उपवास करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। यहां तक कि ब्राह्मण की हत्या का पाप भी मिट जाता है। एकादशी के व्रत को समाप्त करने के लिए अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है, जो द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना आवश्यक है।
आज का उपाय 08 अप्रैल 2025
08 अप्रैल को शूल योग बन रहा है। शूल की पहली 5 घटी को सभी अच्छे कार्यों के लिये अशुभ माना जाता है। इसीलिये प्रारम्भ की 5 घटी अच्छे मुहूर्त में वर्जित हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।
- मंगलवार के उपाय - मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर हनुमान मंदिर में जाकर भगवान हनुमान की पूजा करें। उन्हें लाल सिंदूर और चमेली के फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, आप हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
- कामदा एकादशी - कामदा एकादशी के दिन पूजा के दौरान भगवान विष्णु को 11 पीले रंग के फूल चढ़ाएं और श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें। फिर व्रत के अगले दिन इन फूलों को जल में प्रवाहित कर दें। एकादशी के दिन इस उपाय को करने से साधक के कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। कामदा एकादशी के दिन दान और पुण्य करने से व्यक्ति को अपने पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
08 अप्रैल 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज अश्लेषा नक्षत्र है। अश्लेषा को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये बुरा माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में वर्जित है। साथ ही चैत्र माह के शुक्ल पक्ष कि एकादशी तिथि है। साथ ही आज वार कि हिसाब से हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं। आज कामदा एकादशी भी है, ऐसे में भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें।