नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत ही खास महत्व है। नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को अपार सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सिर्फ चैत्र और शारदीय नवरात्रि ही नहीं, बल्कि इसके अलावा गुप्त नवरात्रि में भी माता रानी की विधिवत पूजा- अर्चना करनी चाहिए। अक्सर लोगों को ये कन्फ्यूजन रहती है कि, गुप्त नवरात्रि कब पड़ती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल में कुल 4 नवरात्रि पड़ती है। जिसमें से दो चैत्र और शारदीय नवरात्रि होती है। इसके साथ ही 2 गुप्त नवरात्रि होती है। इस दौरान 10 महाविद्याओं के पूजा करने का विधान है। गुप्त नवरात्र होने के कारण सिर्फ साधकों के लिए ज्यादा लाभकारी होते हैं चूंकि आज के वक्त में कुछ भी गुप्त नहीं रहता है तो ऐसे में गृहस्थ भी इस नवरात्र में शुभ कार्यों को अंजाम दे सकते हैं।
आइये यहां जानते हैं गुप्त नवरात्रि में दु्र्गा सप्तशती के चमत्कारिक प्रयोगों के बारे में।
किसी भी शुभ मुहुर्त में स्नान, ध्यान आदि से शुद्ध होकर आसन शुद्धि कर लेनी चाहिए। इसके बाद स्वंय के ललाट पर भस्म, चंदन, अथवा रोली का तिलक लगाताक शिखा बांध लें। अब पूर्वाभिमुख हेकर प्राणायाम करें व श्री गणेश, अपने ईष्टदेव, पितृदेव व अन्य सभी देवजनों को प्रणाम कर मां बगवती की पूजा करें। इसके बाद मां भगवती का ध्यान करते हुए दुर्गासप्तशती पुस्तक की पूजा करें तत्पश्चात मूल नर्वाण मंत्र से पीठ आदि में आधार शक्ति की स्थापना करके उसके ऊपर पुस्तक को विराजमान करें। इसके बाद शापोद्धार करना चाहिए। फिर उत्कीलन मन्त्र का जाप करना चाहिए। इसका जप आदि और अन्त में 21-21 बार होता है। अंत में मृतसंजीवन विद्या का जप कर दुर्गासप्तशती का पाठ आरंभ करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते है और उसकी सभी मनाकामनाएं पूर्ण होती है।
1- दुर्गा सप्तशती का प्रथम अध्याय का पाठ करने पर हर चिंता व तनाव दूर होता है।
2- दुर्गा सप्तशती का द्वितीय अध्याय का पाठ करने से मुकदमें, विवाद व भूमि आदि से संबंधित मामलों में विजय मिलेगी.
3- दुर्गा सप्तशती का तृतीय अध्याय का पाठ करने से मां भगवती की कृपा से आपके शत्रुओं का दमन होगा।
4- दुर्गा सप्तशती का चौथा अध्याय का पाठ करने से आपके आत्म विश्वास व साहस में बढ़ोतरी होगी।
5- दुर्गा सप्तशती का पांचवा अध्याय का पाठ करने से घर व परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
6- दुर्गा सप्तशती का छठा अध्याय का पाठ करने से मन का भय, आशंका व नकारात्मक विचारों में कमी आएगी।
7- दुर्गा सप्तशती का सप्तम अध्याय का पाठ करने से कामना की पूर्ति होगी।
8- दुर्गा सप्तशती का आठवां अध्याय का पाठ करने से पति-पत्नी का आपसी तनाव समाप्त होता है और मनचाहे साथी की प्राप्ति होती है।
9- दुर्गा सप्तशती का नौवें अध्याय का पाठ करने से परदेश गया व्यक्ति यो खोया हुआ व्यक्ति जल्द ही वापस लौट आता है।
10- दुर्गा सप्तशती का दसवां अध्याय का पाठ करने से पुत्र की प्राप्ति होती है व मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।
11- दुर्गा सप्तशती का ग्यारवें अध्याय का पाठ करने से व्यवसाय में में प्रगति होती है।
12- दुर्गा सप्तशती का
12वें अध्याय का पाठ करने से घर के कलह दूर होते है और बिगड़े काम बनने लगते हैं।
13- दुर्गा सप्तशती का तेरवें अध्याय का पाठ करने से घर का वास्तु दोष, मानसिक क्लेश, परिवार की प्रगति में आ रही बाधाएं दूर होती है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies