नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
Aaj Ka Panchang 07 March 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर म्रृगशीर्षा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि में संचार कर रहे हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज शुक्रवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करें। वहीं आज मासिक दुर्गाष्टमी व्रत भी रखा जा रहा है। यह व्रत मां दुर्गा को समर्पित है और इसी दिन से होलाष्टक भी आरंभ हो रहा है। होलाष्टक के आठ दिनों तक कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज शुक्रवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
7 मार्च 2025 को चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा। मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ हो सकता है। किन राशियों को लाभ हो सकता है। इसके बारे में पढ़ें।
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर सफलता के द्वार खोलने वाला हो सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। सभी क्षेत्रों में लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
कन्या राशि - इस राशि के जातकों को भी इस गोचर से लाभ होने की संभावना है। आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।
07 मार्च को म्रृगशीर्षा नक्षत्र और प्रीति योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आज मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत भी रखा जा रहा है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इसके अलावा आज से ही होलाष्टक आरंभ हो रहा है। इस दौरान कोई भी शुभ करना वर्जित माना जाता है।
आज म्रृगशीर्षा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज शुक्रवार का दिन है। आज माता लक्ष्मी की पूजा करें। यह दिन देवी दुर्गा को समर्पित है। इस दिन भक्त मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए व्रत और पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। आज होलाष्टक के आरंभ से कोई भी शुभ काम न करें।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)

TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies