नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
भारत में धनतेरस, जिसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत मानी जाती है। इस वर्ष यह दिन आज यानी 29 अक्टूबर (मंगलवार) को है। सदियों से आज तक सोने जैसे धातु की प्रासंगिकता लगातार बनी हुई है। इस दिन सोने की खरीदारी की एक प्रथा बन चुकी है। पर ऐसा क्यों है? दरअसल, इसके पीछे भी एक एक राजकुमार उसके जान और यम की एक रोचक कहानी है।
कहानी है कि एक भविष्यवक्ता ने भविष्यवाणी की थी कि राजा हिमा का पुत्र, 16 वर्षीय युवा राजकुमार अपनी शादी के चौथे ही दिन सांप के काट लेने से असामयिक मृत्यु को प्राप्त हो जाएगा। इसलिए, ऐसा होने से रोकने के लिए उसकी नवविवाहित पत्नी ने कमरे के प्रवेश द्वार पर अपने सभी सोने और चांदी के आभूषणों का एक ढेर बनाया और उसके चारों ओर कई दीपक जलाए। जब मृत्यु के देवता यम सांप के भेष में राजकुमार के दरवाजे पर पहुंचे, तो वह लैंप और आभूषणों की चमक से अंधे हो गए। उसी दिन से इसे धनतेरस के रूप में मनाया जाने लगा। वहीं, एक और किंवदंती कहती है कि धनतेरस धन्वंतरि की जयंती का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान अमृत का घड़ा लेकर समुद्र से निकले थे।
दिवाली उत्सव में लोग सोना जरूर खरीदते हैं। धनतेरस पर सोना खरीदने के पीछे यह मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई हर वस्तु में 13 गुना वृद्धि हो जाती है। सोने को सबसे महंगी धातु माना जाता है और इस दिन सोना खरीदने के पीछे लोगों का विश्वास होताहै कि उसमें 13 गुना वृद्धि होकर उन्हें अच्छा रिटर्न मिलेगा।
धनतेरस को रात के समय 13 दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। इसके लिए 13 दीपक लें और उसमें घी, बाती लगाने के साथ 1-1 कौड़ी भी रखें। इन दीपकों को घर के आंगन में रख दें। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही धन के देवता कुबेर मेहरबान रहेंगे।
धनतेरस के दिन 5 गोमती चक्र लेकर उसमें केसर और चंदन से ‘श्रीं ह्रीं श्री’ लिखें। इसके बाद लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा करें। बाद में आप चाहे, तो इन गोमती चक्र को एक साफ लाल रंग के कपड़े में बांध धन वाले स्थान में रख लें। ऐसा करने से धन आगमन के योग बनते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।
धनतेरस के दिन कुबेर भगवान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को एक जोड़ा लौंग चढ़ा दें। ऐसा रोजाना करें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती है। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनते हैं।
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
“श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा!”
“ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:”
अगर किसी कार्य में सफलता हासिल नहीं हो रही है तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies