धनतेरस 2024: इस दीपावली धन कुबेर को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये उपाय, घर में बना रहेगा खुशियों का भंडार
हिंदू धर्म में धन कुबेर को संपत्ति और ऐश्वर्य के देवता के रूप में माना जाता है। कुबेर जी की कृपा से धन-वैभव में वृद्धि होती है और घर में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहती है। कुबेर जी का आशीर्वाद पाने के लिए वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का पालन करना भी अति आवश्यक है। सही दिशा में कुछ पौधे लगाने और नियमित पूजा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और भाग्योदय के योग बनते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं धन कुबेर को प्रसन्न करने के 10 प्रभावी उपाय और उनसे जुड़े वास्तु के नियम।
- प्रतिदिन करें कुबेर यंत्र की पूजा:- कुबेर यंत्र एक विशेष ऊर्जा उपकरण है जो धन प्राप्ति और संपत्ति में वृद्धि का प्रतीक है। इसे प्रतिदिन धूप-दीप से पूजन और कुबेर मंत्र का जाप करना बहुत लाभकारी माना जाता है। कुबेर मंत्र: “ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा।” इस मंत्र का नियमित जाप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में बरकत बनी रहती है।
- उत्तर दिशा में रखें कुबेर यंत्र:- वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर देवता की दिशा मानी जाती है। इसलिए इसी दिशा में कुबेर यंत्र स्थापित करना शुभ माना गया है। यह यंत्र धन-संपत्ति के प्रवाह को बनाए रखने में मदद करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।
- पूर्णिमा के दिन करें विशेष पूजन:- शुक्रवार और पूर्णिमा का दिन देवी लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इन दिनों में कुबेर जी और माता लक्ष्मी का पूजन करके मनोकामनाएं पूर्ण की जा सकती हैं।
- दीपावली पर अवश्य करें लक्ष्मी-कुबेर पूजन:- दीपावली का पर्व विशेष रूप से धन-संपत्ति से जुड़ा है। इस दिन लक्ष्मी-कुबेर पूजन करना अत्यंत फलदायी होता है। घर में इस पूजन के माध्यम से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और कुबेर महाराज भी प्रसन्न होते हैं।
- साफ-सफाई रखें विशेष ध्यान:- वास्तु के अनुसार गंदगी नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है और धन-संपत्ति का नाश करती है। धन कुबेर को प्रसन्न करने के लिए घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई जरूरी है। घर के कोनों में धूल या कबाड़ जमा नहीं होने देना चाहिए।
- उत्तर दिशा में रखें धन:- घर की तिजोरी या धन रखने का स्थान उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन का प्रवाह बढ़ता है और संपत्ति में निरंतर वृद्धि होती है।
- मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं:- मुख्य द्वार पर दीपक जलाना घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और धन की देवी लक्ष्मी का स्वागत करता है। शाम के समय मुख्य द्वार पर घी या तेल का दीपक जलाना अत्यंत ही शुभ होता है।
- घर में स्थापित करें कुबेर की मूर्ति:- घर में कुबेर देवता की मूर्ति या चीनी सिक्कों को रखने से आर्थिक समस्याएं खत्म होती हैं और धन कुबेर का आशीर्वाद मिलता है। इसे उत्तर दिशा में रखना विशेष रूप से शुभ होता है।
- पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं जल:- गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना और घी का दीपक जलाने से कुबेर जी प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और धन-वैभव का वास होता है।
- वास्तु के अनुसार लगाएं पौधे:- क्रासुला का पौधा कुबेर देवता को अत्यंत प्रिय है। इसे घर की उत्तर दिशा में लगाने से भाग्योदय होता है और आर्थिक स्थिति में भी बढ़ोतरी होती है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में क्रासुला का पौधा व्यापार में सफलता लाने के लिए लगाया जाता है। वहीं, हल्दी का पौधा, पीले गेंदे का फूल और गुड़हल का फूल भी कुबेर जी को प्रसन्न करते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। ध्यान रखें कि इन पौधों को अंधेरे स्थान पर ना रखें। धूप में रखने से पौधे खिलते हैं और घर में धन का प्रवाह बढ़ता है।
उत्तर दिशा में रखें तिजोरी का द्वार
वास्तु के अनुसार घर की तिजोरी का द्वार उत्तर दिशा में होना अत्यंत शुभ होता है। इससे कुबेर देवता की कृपा प्राप्त होती है और धन में वृद्धि होती है।
नारियल और यंत्र करें स्थापित
नारियल को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के मंदिर में रखने से धन की कमी नहीं होती। वहीं, श्री यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र को मंदिर में स्थापित करने से मां लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा बनी रहती है। यह उपाय घर में सुख-शांति और समृद्धि का संचार करता है।