नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा, आराधना, जप, तप, हवन की परंपरा है। पांच दिवसीय दिपोत्सव में ऐसी कई धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराएं है जो इस त्योहार को विशेष और अलग बनाती हैं। लेकिन इन सब के बीच दीपावली से जुड़ी एक और विशेष रस्म है जिसे लेकर विरोधाभास भी है और आश्चर्य भी। हम बात कर रहे हैं दिपावली के दिन जुआ खेलने की परंपरा के बारे में। तो चलिए आज जानते हैं दिपावली पर आखिर क्यों है जुआ खेलने की अनोखी परंपरा?
क्या आप जानते है दीपावली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के साथ धन, धान्य, वैभव में वृद्धि हेतु अनेक जतन और पूजापाठ इत्यादि किए जाते है। इन्हीं रस्मों में से एक है द्रुत क्रीड़ा यानी जुआ खेलना! द्रुत कीड़ा को भारत के शास्त्रों और पुराणों मे 64 कलाओं में स्थान दिया गया है। ऋग्वेद और श्रीमद्भागवत महापुराण सहित अनेक ग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है। वहीं महाभारत के युद्ध के पीछे भी जुए की अहम भूमिका मानी जाती है।
एक कथा अनुसार यह क्रीड़ा (खेल) दीपावली के दिन मां पार्वती व भगवान शिव के बीच संपन्न हुई थी जिसमें मां पार्वती की जीत हुई व भगवान शिव को भी इससे अत्यंत प्रसन्नता हुई। तभी से दीपावली की संध्या को जुआ खेलना शुभ माना गया है। इसके परिणाम से वर्ष भर के शुभ-अशुभ फल का आंकलन किया जाता है। वर्ष भर परिवार के किस सदस्य कि किस्मत चमकेगी, किसके हाथों से शुभ कार्य करना या कोई नई शुरुआत करना शुभ होगा इसका अंदाजा लगाया जाता है।
यह परंपरा सदियों पुरानी है। ईसा से भी कई वर्ष पूर्व पहले भी इसके साक्ष्य पाए गए है। शास्त्रों एवं पुराणों में भी इसका वर्णन मिलता है। लेकिन वर्तमान आधुनिक युग में जुए के कई प्रकार है। कसीनो, कार्ड, गेम आदि के जरिए इसका क्रेज बढ़ रहा है जो लोगों को आर्थिक नुकसान देता है और उनके दुखों का कारण बनता है। वास्तव में यह खेल अपनी किस्मत आजमाने व परिवार के किस व्यक्ति के हाथों वर्ष भर शुभ कार्य किए जा सकते हैं इसका अंदाजा लगाने के लिए खेला जाए तो शुभ होता है। यह मनोरंजन का भी अच्छा साधन है किंतु तभी तक जब तक यह किसी के लिए बड़े आर्थिक नुकसान या अन्य किसी प्रकार से किसी व्यक्ति या परिवार के दुखों का कारण ना बने।
दीपावली की रात्रि को परिवार के सारे सदस्य पूजा पाठ करने के बाद चौसर के माध्यम से खेलते हैं जिसका मकसद अपनी किस्मत आजमाना होता है। इस खेल से परिवार के सदस्य इस बात का अंदाजा लगाते हैं कि परिवार के किस सदस्य का लक वर्ष भर अच्छा चलने वाला है। लेकिन जो लोग अनैतिक तरीके से इस खेल को खेलते है उनके लिए महाभारत का प्रसंग एक शिक्षाप्रद उदाहरण है।
महाभारत में हम देखते हैं कि किस प्रकार पांडव द्रुत क्रीड़ा मे अपना राज पाठ, सारा धन वैभव हारे। युधिष्ठिर ने अपना सब कुछ दाव पर लगा दिया। उनका धन, वैभव, पद, प्रतिष्ठा, मान सम्मान, भाई यहां तक पत्नी भी द्रुत की वजह से ही अपमानित हुई। वे हार गए और फिर पूरे परिवार को ही जंगलों में अपना जीवन व्यतीत करना पड़ा। अत्यंत घोर कष्टों को सहन करना पड़ा। ऐसे में हमें समझना होगा कि शास्त्रों में जो रस्में जो परंपराएं दी गई है वह आपके भले के लिए दी गई है। उन्हें अन्यत्र तरीके से समझना और उनका दुरुपयोग करना गलत भी है और दुष्परिणाम के कारक भी। गरुड़ पुराण के अनुसार किसी का अमंगल करने या फिर लोभ की भावना से खेला गया जुआ व्यक्ति को नरक की अनेक यातनाएं देने का कारक बनता है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies