नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
दीपावली पर धन की देवी के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि, यश और वैभव आता है। ऐसे में हर व्यक्ति चाहता है कि वह माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी-देवताओं को फूल अत्यंत प्रिय होते हैं और पूजा में उनके पसंदीदा फूल चढ़ाने से वे शीघ्र प्रसन्न भी होते हैं। माता लक्ष्मी भी कुछ विशेष फूलों से शीघ्र प्रसन्न होती हैं। दीपावली या नियमित पूजा में इन फूलों का उपयोग अति शुभ माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं मां लक्ष्मी के प्रिय फूलों के बारे में…
अपराजिता (Clitoria Ternatea): अपराजिता का नीला फूल माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। इसका पौधा बेल की तरह होता है। अपराजिता के फूल सुंदर, छोटे और नीले रंग के होते हैं। जिन्हें पूजा में उपयोग के लिए शुभ माना जाता है। इस पौधे की खासियत है कि एक बार लगाने के बाद यह नियमित रूप से फूल देता है, जिससे पूजा के लिए हमेशा ताजे फूल उपलब्ध रहते हैं। अपराजिता का नीला रंग शांति और सौम्यता का प्रतीक भी है। इसे नियमित पूजा में चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।
कमल (Lotus): माता लक्ष्मी अपने हाथों में कमल का फूल धारण करती हैं। इसलिए, कमल का गुलाबी फूल उनका सबसे प्रिय पुष्प माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पूजा में कमल अर्पित करने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। कमल शुद्धता और आत्मज्ञान का प्रतीक है। इसे चढ़ाने से जीवन में शांति, वैभव और समृद्धि आती है।
पारिजात (Night-Flowering Jasmine): पारिजात का पौधा सफेद रंग के छोटे-छोटे फूलों से भरा होता है। इसकी सुगंध मन को मोह लेती है। इन फूलों को माता लक्ष्मी को अर्पित करने से देवी प्रसन्न होती हैं। पारिजात का पौधा सालभर फूल देता है। पारिजात के फूल चढ़ाने से मनोबल बढ़ता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस फूल की सुगंध घर के वातावरण को पवित्र बनाती है।
लाल गुड़हल (Hibiscus): लाल गुड़हल का फूल भी माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। यह फूल गहरे लाल रंग का होता है। लाल रंग ऊर्जा और समर्पण का प्रतीक है। इसे मां लक्ष्मी को चढ़ाने से घर में खुशहाली और सकारात्मकता का संचार होता है। दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा में इन फूलों का विशेष महत्व है।
दीपावली पर मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए घर की सफाई के साथ-साथ विशेष पूजा की जाती है। इस पूजा में देवी के प्रिय फूलों को अर्पित करना शुभ माना जाता है। इन फूलों का चयन करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वे ताजे हों।
घर में ताजगी: यदि आप इन पौधों को घर में लगाते हैं, तो रोजाना पूजा के लिए आपको ताजे फूल मिलते रहेंगे। इसके साथ ही फूलों के आसपास एक सुगंधित वातावरण भी बना रहेगा।
सकारात्मक ऊर्जा का संचार: इन फूलों के पौधों से ना केवल वातावरण पवित्र होता है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
सौंदर्य और शांति: ये पौधे घर, बालकनी अथवा बगीचे में लगे होने से आपके घर की शोभा को तो बढ़ाते ही हैं। साथ ही घर के सभी सदस्यों को मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies