नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
हम जब भी मैय्या रानी की आराधना करते हैं एक वाक्य जरूर बोलते और सुनते हैं अष्ट सिद्धियां, मैय्या के विषय में जब भी बात होती हैं तो मां की अष्ट सिद्धियों के संदर्भ में चर्चा जरूर होती है। पौराणिक कथाओं में वर्णित है कि स्वयं भोलेनाथ शिव ने भी मां से ही ये सिद्धियां प्राप्त की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर यह अष्ट सिद्धियां क्या हैं और क्या है इनका प्रभाव? भक्त वत्सल के नवरात्रि विशेषांक श्रृंखला के इस लेख में हम आपको माता की इन्हीं अष्ट सिद्धियों के बारे में बताने का प्रयास कर रहे हैं।
अणिमा महिमा चैव लघिमा गरिमा तथा।प्राप्तिः प्राकाम्यमीशित्वं वशित्वं चाष्ट सिद्धयः ।।
संस्कृत के इस श्लोक में मैय्या की सभी अष्ट सिद्धियों के नाम निहित हैं। इसका अर्थ है कि अणिमा, महिमा, लघिमा, गरिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, इशित्व और वशित्व ये अष्टसिद्धि कही गई हैं। इसके अलावा सिद्धि का आशय उन आत्मिक शक्तियों से है जो तप और साधना के द्वारा प्राप्त की जा सकती हैं। यह आठ सिद्धियां उन्हीं में से हैं।
अणिमा - यह शरीर को एक अणु के समान छोटा कर लेने की क्षमता प्रदान करती है। यह अष्ट सिद्धियों में सबसे पहली है। अणिमा सिद्धि साधक को अणु समान सूक्ष्मता प्रदान करती हैं। जिससे आपको कोई भी देख नहीं सकता।
महिमा - यह अणिमा के विपरित शरीर का आकार अत्यन्त बड़ा करने के लिए सिद्ध की जाती है। महिमा सिद्धि से साधक जब चाहे अपने शरीर को असीमित विशालता दे सकता है।
गरिमा - शरीर को भारी बनाने के लिए है। इससे साधक का आकार तो सीमित रहता है, परन्तु उसके शरीर का भार जितना चाहे उतना बढ़ जाता है।
लघिमा - शरीर को हल्का करने की क्षमता लघिमा देती है। यह सिद्धि पवन वेग से उड़ने में सक्षम बनाती है।
प्राप्ति - किसी भी स्थान पर बेरोकटोक जाने की क्षमता इसी सिद्धी से मिलती है। यह मन चाहे समय पर अदृश्य और सदृश्य होकर गंतव्य तक जाने की शक्ति प्रदान करती है।
प्राकाम्य - यह मन में जो भी हो उस इच्छा को पूर्ण करने की क्षमता देने वाली सिद्धी है। यह किसी के बिना बोले ही उसके मन की बात जानने की शक्ति प्रदान भी करती है।
ईशित्व - यह प्रत्येक वस्तु और प्राणी पर पूर्ण अधिकार की क्षमता देती है। यह मनुष्य को ईश्वरत्व देती है। इसे प्राप्त करने वाला स्वयं ईश्वर हो जाता है।
वशित्व - यह किसी भी प्राणी को वश में करने का सामर्थ्य देने वाली है। इसका साधक किसी को भी अपना दास बना सकता है।
माता के पास ये सभी शक्तियां थीं जिन्हें उन्होंने जगत कल्याण के लिए कठिन तपस्या से अर्जित किया था।
यह भी जानें
श्री दुर्गा चालीसा | माँ काली की दुर्गा आरती | दुर्गा पूजा विधि | दुर्गा माता की कथा | मां दुर्गा के अस्त्र-शस्त्र
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies