नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि महापर्व है, जो चार दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जो डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त होता है। ये पर्व साल में दो बार मनाया जाता है, पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी को मनाए जाने वाले छठ पर्व को 'चैती छठ' और कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी को मनाए जाने वाले पर्व को 'कार्तिक छठ' कहा जाता है। यह पर्व पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। इसका एक अलग ऐतिहासिक महत्व भी है।
धर्म ग्रंथो के अनुसार प्रियव्रत नाम के एक राजा को कोई संतान नहीं थी. उन्होंने संतान प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. तब महर्षि कश्यप ने राजा को संतान प्राप्ति के लिए पुत्रयेष्टि यज्ञ करने की सलाह दी। यज्ञ के बाद रानी ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन वह मृत पैदा हुआ। राजा के मृत बच्चे की खबर से पूरे नगर में मातम फैल गया। कहा जाता है कि जब राजा मृत बच्चे को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी आकाश से एक तेजोमय विमान धरती पर उतरा। उसमें बैठी देवी ने कहा, 'मैं षष्ठी देवी हूं और संसार के सभी बालकों की रक्षक हूं।' यह कहकर देवी ने बालक के मृत शरीर को स्पर्श किया, जिससे वह जीवित हो गया। इसके बाद राजा ने अपने राज्य में इस पर्व को मनाने की घोषणा की।
छठ पूजा की परंपरा मान्यता के अनुसार जब राम-सीता 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे, तो उन्होंने रावण वध के पाप से मुक्ति पाने के लिए ऋषि-मुनियों के आदेश पर राज सूर्य यज्ञ करने का निर्णय लिया। उन्होंने पूजा के लिए मुद्गल ऋषि को आमंत्रित किया। मुद्गल ऋषि ने माता सीता पर गंगाजल छिड़ककर उन्हें पवित्र किया और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सूर्यदेव की पूजा करने का आदेश दिया। इसके साथ ही सीता ने मुद्गल ऋषि के आश्रम में रहकर छह दिनों तक सूर्यदेव की पूजा की। सातवें दिन उन्होंने फिर सूर्योदय के समय अनुष्ठान किया और सूर्यदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।
छठ पूजा के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है। साथ ही शुद्ध आचरण और विचारों के साथ सात्विक भोजन ही करना चाहिए। छठ पूजा में लोगों में बांटने के लिए जो भी प्रसाद बनाया जाए, उसे व्रती को ही बनाना चाहिए। इसके अलावा छठ पर्व के दौरान किसी भी खाने में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल करना वर्जित होता है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies