नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
7 दिसंबर को प्रातः 7 बजे से मंगल ग्रह वक्री काल शुरू हो रहा है, जो 24 फरवरी 2025 तक रहेगा। इसका अर्थ यह है कि 7 दिसंबर से मंगल ग्रह वक्री हो जाएंगे और अगले 80 दिन तक कर्क राशि में ही रहेंगे। इस दौरान, मंगल ग्रह के प्रभाव से प्राकृतिक अस्थिरता, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां देखने मिल सकती हैं। इस बीच वैज्ञानिक शोध और उन्नति का भी संकेत है। लेकिन, इसके साथ ही तीन माह तक प्राकृतिक अस्थिरता की स्थिति भी दिखाई देगी।
कर्क राशि में मंगल का वक्रत्व काल दक्षिण और पश्चिम दिशा के राज्यों में राजनीतिक और विभागीय परिवर्तन की स्थिति को दर्शा रहा है। यह परिवर्तन कहीं अनुकूलता तो कहीं प्रतिकूलता का अनुभव कराएगा। बता दें कि इस दौरान मंगल-शनि का षड़ाष्टक संबंध या योग बनेगा। जिससे कई परिवर्तन के आसार है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
दरअसल मंगल के वक्री काल को दौरान मंगल-शनि का षड़ाष्टक संबंध या योग बनेगा। यह संबंध क्रांतिकारी परिवर्तन की ओर संकेत करते हैं। मंगल व शनि को विज्ञान, पेट्रो पदार्थ, नए शोध, नए आविष्कार एवं नई तकनीक का भी कारक ग्रह माना जाता है। इनके दृष्टि संबंध से तकनीकी परिवर्तन के साथ नई-नई प्रणालियों का विकास होगा। हथियार और सैन्य साजो-सामान, मेडिसिन, टेक्नोलॉजी, AI, मेडिकल एप्लायंस, केमिकल रिसर्च, मेडिकल स्पेसिफिकेशंस, एनर्जी पावर सेक्टर में प्रगति होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे, और पारिवारिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। माता-पिता से आर्थिक मदद मिलने के भी योग हैं। रोमांटिक जीवन में भी खुशियां रहेंगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ और सकारात्मक है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। आर्थिक फायदा हो सकता है, आमदनी का नया जरिया मिलेगा, और दोस्तों तथा रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने से बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन की संभावना है, सेहत बेहतर रहेगी, और दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। यह समय आपके लिए बहुत ही सकारात्मक है।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए मंगल वक्री एक शुभ समय लेकर आया है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं, मेहनत का फल मिलेगा, और बिजनेस करने वालों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं, नया बिजनेस शुरू किया जा सकता है, और यात्रा से भी फायदा हो सकता है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ और सकारात्मक है।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह समय करियर में अच्छे बदलाव लेकर आया है। अटके हुए काम पूरे होंगे, कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी, और आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में आपकी पहचान बनेगी और नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस दौरान करना लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको खूब लाभ मिलने वाला है और आपकी कई इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ और सकारात्मक है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies