नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
सभी के जीवन कोई ना कोई समस्या रहती ही है। पर ज्योतिष शास्त्र की मानें तो आपके जीवन की समस्या भी ग्रहों के चाल से प्रभावित होती है। उनमें से शनि ग्रह एक ऐसा प्रबल ग्रह है जो लोगों के जीवन में परेशानियों का कारण माना जाता है। ऐसे में अगर आप शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में शनिवार के दिन कुछ खास उपायों को अपना सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन उपायों को करने से शनि देव की कृपा बरसती है।
चूंकि, हिंदू धर्म में पेड़ को बहुत पूजनीय माना जाता है इसलिए शनिवार के दिन इसकी पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। वहीं, ज्योतिष की मानें तो अगर आप शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं तो इससे शनिदेव बेहद प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित करने और तेल का दीपक जलाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन कुछ खास चीजों का दान करने का महत्व है। मान्यता है कि शनिवार के दिन काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द और जूते-चप्पल इत्यादि के दान से जीवन की ढेरों समस्याएं कम होती हैं और व्यक्ति के आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन दान-पुण्य करने से शनिदेव की कृपा जल्दी प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है।
शनिदेव का वास लोहे में माना जाता है। इसलिए, शनिवार और मंगलवार के दिन लोहे के दीपक में सरसों का तेल डालकर दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जातक के जीवन में सुख-शांति बरकरार रखते हैं।
वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप शनिवार के दिन दीपक जलाते समय उसमें एक लौंग डालकर दीपक जलाएं तो इससे शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही व्यक्ति की माली हालत भी ठीक रहती है।
शनिवार का दिन कई मायनों में ख़ास होता है। इस दिन शनि यंत्र की पूजा करने से शनिदेव के बुरे प्रभाव को शांत किया जा सकता है। शनि यंत्र की पूजा ग्रह के बुरे प्रभाव को खत्म करने के लिए भी अत्यंत प्रभावी माना जाता है। इसलिए, इस दिन शनि यंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही शनिवार के दिन मांसाहार करने से बचना चाहिए। और अपनी क्षमता अनुसार जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।
सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को ही समर्पित होता है। माना जाता है कि शनिदेव कर्मों के अनुसार ही लोगों को फल देते हैं। इसी कारण उन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। वे हर व्यक्ति को उसके अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है उस पर शनिदेव की कृपा बरसती है। जबकि, बुरे कर्म करने वालों को उनके प्रकोप का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए, अगर आप भी आर्थिक परेशानियों या समस्याओं से जूझ रहे हैं या फिर शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो इस लेख में शनिवार के दिन किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों को अपना सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies