नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
अघोरी बाबा महाकुंभ में आकर्षण केंद्र हैं। अघोरी साधु तंत्र साधना करते हैं। अघोरियों को डरावना और खतरनाक प्रकार का साधु भी माना जाता है। अघोर बनने की पहली शर्त है अपने मन से घृणा को निकाल देना। ऐसा माना जाता है कि अघोरी मानव के मांस का सेवन भी करता है। हालांकि, यह सच नहीं है। ऐसा करने के पीछे यही तर्क है कि व्यक्ति के मन से घृणा निकल जाए। तो आइए, इस आर्टिकल में अघोरी बाबा कौन होते हैं और अघोरी बनने की क्या प्रकिया है इस बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।
साधु संत जो तंत्र साधना में लीन होते हैं, उन्हें अघोरी कहा जाता है। ये अक्सर तंत्र क्रियाओं को अंजाम देने के लिए श्मशान के सन्नाटे में दिखाई दे जाते हैं। अघोरी बनने की सबसे पहली शर्त है मन से घृणा को पूरी तरह से खत्म कर देना। वहीं, इसके अलावा जिन चीजों से मनुष्य जाति घृणा करती है, उन चीजों को भी अघोरी आसानी से अपना लेते हैं।
अघोरी नाम सुनते ही सभी के मन में एक ऐसी तस्वीर उभर कर आती है, जिसकी लंबी-लंबी जटाएं हों, जिसका शरीर राख में लिपटा हो और जिन्होंने मुंड मालाएं गले में धारण की हों। माथे पर चंदन का लेप और उसके ऊपर उभरा हुआ तिलक। यह डरावना स्वरूप हर किसी के मन में भय पैदा कर सकता है। परंतु, इनके नाम का अर्थ विपरीत होता है। अघोरी एक ऐसा व्यक्ति होता है जो किसी से भी भेदभाव नहीं करता। यह अक्सर आपको श्मशान के सन्नाटे में जाकर तंत्र क्रिया करते हुए देखे जा सकते हैं। अघोर शब्द का अर्थ है जो घोर नहीं है, यानि जो डरावना नहीं सरल और सौम्य है। अघोरी देखने में बहुत अलग और डरावने हो सकते हैं। हालांकि, इनका दिल बच्चे की तरह मासूम होता है। इनके अंदर जन कल्याण की भावना होती है। अघोरी की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वो कभी किसी से कुछ नहीं मांगते।
अघोरी बनने के लिए तीन प्रारंभिक परीक्षा देनी पड़ती हैं। अघोरी बनने के लिए जरुरी है एक योग्य गुरु की तलाश करना। गुरु द्वारा बताई हर बात का पालन करना। इस दौरान गुरु द्वारा बीज मंत्र दिया जाता है। इसे हिरित दीक्षा कहा जाता है। दूसरी परीक्षा में गुरु शिष्य को शिरित दीक्षा देते हैं। इसमें गुरु शिष्य के हाथ, गले और कमर पर एक काला धागा बांधते हैं। साथ ही अपने शिष्य को जल का आचमन दिलाकर कुछ जरूरी नियमों की जानकारी देते हैं। तीसरी परीक्षा में शिष्य को रंभत दीक्षा गुरु द्वारा दी जाती है। इस दीक्षा में जीवन और मृत्यु का पूरा अधिकार गुरु को देना पड़ता है। इस दौरान अनेक कठिन परीक्षाएं भी देने पड़ती हैं। सफल होने के बाद गुरु को शिष्य को अघोरपंथ के गहरे रहस्यों के बारे में जानकारी देनी पड़ती है।
मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को अघोर पंथ का प्रणेता माना जाता है। कहा जाता है भगवान शिव ने ही अघोर पंथ की उत्पत्ति की थी। वहीं भगवान शिव के अवतार भगवान दत्तात्रेय को अघोर शास्त्र का गुरु माना जाता है। भगवान विष्णु, भगवान ब्रह्मा और भगवान शिव इन तीनों के अंश और स्थूल रूप से दत्तात्रेय ने अवतार लिया था। अघोर संप्रदाय में बाबा कीनाराम की पूजा की जाती है। इस संप्रदाय के अघोरी भगवान शिव के अनुयाई होते हैं।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies