नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
संगम तट पर लगे महाकुंभ में लाखों साधु-संत अपनी धुनी रमाए प्रभु की भक्ति में लीन हैं। इनमें नागा साधु, अघोरी, साधु, संत शामिल हैं। इन संतों में कई तरह के संन्यासी आए हुए हैं। इन्हें लेकर कई तरह के रहस्य भी लोगों के मन में हैं। नागा और अघोरी के अलावा एक संन्यासी हैं, जिन्हें दंडी स्वामी कहा जाता है। माना जाता है कि कुंभ में अगर इनके दर्शन नहीं किए तो तीर्थ का कोई मतलब नहीं है। तो आइए, इस आर्टिकल में महाकुंभ में पहुंचे विभिन्न संन्यासियों और उनके नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।
साधु संत जो तंत्र साधना में लीन होते हैं, उन्हें अघोरी कहा जाता है। ये अक्सर तंत्र क्रियाओं को अंजाम देने के लिए श्मशान के सन्नाटे में दिखाई दे जाते हैं। अघोरी बनने की सबसे पहली शर्त है मन से घृणा को पूरी तरह से खत्म कर देना। वहीं, इसके अलावा जिन चीजों से मनुष्य जाति घृणा करती है, उन चीजों को भी अघोरी आसानी से अपना लेते हैं।
महाकुंभ में दंडी संन्यासियों का अखाड़ा भी लगा हुआ है। इन संन्यासियों को छूने का अधिकार किसी को नहीं होता। इन संन्यासियों की सबसे बड़ी पहचान उनका दंड होता है, इसे संन्यासी अपनी और परमात्मा के बीच की कड़ी मानते हैं। इस दंड को काफी पवित्र माना जाता है। इन स्वामियों का जीवन काफी कठिन होता है। दंडी शब्द जंगल में बने सर्पीले रास्ते को बताता है। इसलिए, वह संन्यासी जो दंड लेकर हमेशा पैदल चलता रहता है या यात्रा करता है उसे ही दंडी स्वामी कहा जाता है। शास्त्रों में यह दंड भगवान विष्णु का प्रतीक माना गया है, इसे ब्रह्म दंड भी कहा गया है। इस दंड को हर कोई धारण नहीं कर सकता। इस दंड को सिर्फ ब्राह्मण ही ग्रहण करते हैं, शास्त्रों के मुताबिक इसके अपने नियम हैं, जिसका पालन होने पर ही दंड धारण किया जा सकता है।
माना जाता है कि संन्यास का लक्ष्य मोक्ष ही होता है। आध्यात्मिक मोक्ष की प्राप्ति के लिए सांसारिक मोक्ष जरूरी है। इसलिए, जो संन्यासी इन नियमों का पालन करते हुए 12 वर्ष बीता लेता है फिर वह अपनी दंडी फेंककर परमहंस बन जाता है। मनुस्मृति और महाभारत जैसे धर्मशास्त्रों में दंडियों के लक्षण और उनकी तपस्या के नियम बताए गए हैं। यह माना जाता है कि यही संन्यासी आगे चलकर शंकराचार्य बनते हैं।
दंड को ये संन्यासी ढककर चलते हैं। ऐसा माना गया कि दंड की शुद्धता और सात्विकता इससे बरकरार रहती है। नियम है कि गाय की आवाज जितनी दूर जाती है, उससे ज्यादा बिना दंड के दंडी स्वामी नहीं चल सकते हैं। दंडी स्वामी को मृत्यु के बाद समाधि दी जाती है। क्योंकि, दीक्षा के दौरान ही उनका भी नागाओं की तरह पिंडदान करवा दिया जाता है।
जिस कुंभ में संन्यासी को नागा दीक्षा दी जाती है, उस कुंभ का उसके ऊपर असर भी पड़ता है और इसी आधार पर उन्हें पहचाना भी जाता है। जैसे प्रयागराज में आयोजित कुंभ में अगर कोई नागा दीक्षा लेता है तो उसे राजराजेश्वर नागा कहा जाता है। वहीं, अगर हरिद्वार में कोई नागा संन्यास की दीक्षा लेता है तो उसे बर्फानी नागा कहा जाता है। उज्जैन में संन्यास की दीक्षा लेने वाले साधु को 'क्रोधी नागा या खूनी नागा' कहा जाता है। वहीं, नासिक में संन्यास की दीक्षा लेने वाले नागा को 'खिचड़ी' नागा कहा जाता है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies