नवीनतम लेख

अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे: भजन (Ambe Ambe Bhavani Maa Jagdambe)

अम्बे अम्बे माँ अम्बे अम्बे,

अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे ॥


श्लोक – जिसने वर माँगा,

तो वरदान दिया है तुमने,

मुर्ख से मुर्ख को भी ज्ञान,

दिया है तुमने,

पुकारा जिसने भी नाम,

तेरा मेरी मैया,

उसको संकट में भी,

अभय दान दिया है तुमने ॥


कब से बुलाऊँ मेरे घर आओ माँ,

अब तो पहाड़ो से उतर आओ माँ,

अम्बे अम्बे माँ अम्बे अम्बे,

अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे,

रस्ता निहारे तेरा पंथ बुहारे माँ,

रस्ता निहारे तेरा पंथ बुहारे माँ,

तेरे बालक पुकारे जी,

अम्बे अम्बे माँ अम्बे अम्बे,

अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे ॥


तू ही ब्रम्हाणी तू कमला रानी,

तू ही शिव पटरानी,

जगत का पालन,

जगत संचालन,

करे तू मन मानी,

तू ही काली तू ही गौरी,

तू ही कन्या तू किशोरी,

तू ही दुर्गा भवानी,

अम्बे अम्बे माँ अंबे अंबे,

अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे ॥


ब्रम्हा नित गावे नारायण ध्यावे,

सदा भोले ध्यान करे,

देव ऋषि ज्ञानी,

जोगी और ध्यानी,

तेरा गुणगान करे,

जग जड़ चेतन तेरा माँ भजन,

जग जड़ चेतन तेरा माँ भजन,

यहां हर एक प्राणी,

अम्बे अम्बे माँ अंबे अंबे,

अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे ॥


सिंह चढ़ गाजे असुर डर भागे,

तेरा जब नाम सुने,

नहीं डरते वो,

मौज करते वो,

चरण जो चूमे तेरे,

आया दास बिहारी,

‘लख्खा’ तेरा माँ पुजारी,

अब करो मेहरबानी जी,

अम्बे अम्बे माँ अंबे अंबे,

अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे ॥


अम्बे अम्बे माँ अम्बे अम्बे,

अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे,

रस्ता निहारे तेरा पंथ बुहारे माँ,

रस्ता निहारे तेरा पंथ बुहारे माँ,

तेरे बालक पुकारे जी,

अम्बे अम्बे माँ अम्बे अम्बे,

अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे ॥


श्री राम चालीसा (Shri Ram Chalisa)

आदौ राम तपोवनादि गमनं हत्वाह् मृगा काञ्चनं
वैदेही हरणं जटायु मरणं सुग्रीव संभाषणं

माघ गुप्त नवरात्रि की पूजन विधि

माघ और आषाढ़ नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। 2025 की पहली गुप्त नवरात्रि माघ महीने में 30 जनवरी से श्रवण नक्षत्र और जयद योग में प्रारंभ होगी।

गुप्त नवरात्रि 12 राशियों पर प्रभाव

साल में आने वाली चारों नवरात्रि का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। 30 जनवरी से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। जिसका समापन अगले महीने 7 फरवरी 2025 को होगा।

मौनी अमावस्या पर करें पितृ चालीसा पाठ

माघ माह की अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन लोग पूजा-अर्चना और पितरों की पूजा में भाग लेते हैं। मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य प्राप्ति होती है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।