नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले पंचांग और शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है। दिसंबर 2024, साल का आखिरी महीना, शुभ कार्यों के लिए कई उत्तम अवसर लेकर आ रहा है। वाहन खरीदारी, प्रॉपर्टी खरीदारी, विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, अन्नप्राशन और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस महीने में कई शुभ तिथियां निर्धारित हैं। इसके अलावा, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग जैसे दुर्लभ योग भी बन रहे हैं, जो विशेष रूप से फलदायी माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं दिसंबर 2024 के सभी शुभ मुहूर्त की पूर्ण जानकारी।
1. वाहन खरीदारी का मुहूर्त:- दिसंबर में वाहन खरीदने के लिए कुल 9 शुभ तिथियां मिल रही हैं, ये तिथियां इस प्रकार हैं 5, 6, 8, 15, 16, 22, 23, 26, और 27 दिसंबर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन तिथियों पर वाहन खरीदने से सुख, समृद्धि और उन्नति का योग बनता है।
2. प्रॉपर्टी या घर खरीदारी शुभ मुहूर्त:- प्रॉपर्टी या घर खरीदने के लिए दिसंबर में 10 शुभ मुहूर्त हैं। जो 1, 10, 11, 15, 19, 20, 21, 26, 30 और 31 दिसंबर को बन रहे हैं। इन दिनों संपत्ति खरीदने से परिवार में स्थायित्व और आर्थिक मजबूती आती है।
3. विवाह मुहूर्त:- दिसंबर 2024 में विवाह के लिए केवल 5 शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। जिनमें 4, 5, 9, 10 और 14 दिसंबर शामिल हैं। इन दिनों शादी करने से वैवाहिक जीवन सुखमय और समृद्ध होता है।
4. गृह प्रवेश मुहूर्त:- गृह प्रवेश के लिए दिसंबर में 4 शुभ मुहूर्त हैं। जो 5, 11, 25 और 28 दिसंबर हैं। इन तिथियों पर गृह प्रवेश से परिवार में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
5. नामकरण शुभ मुहूर्त:- दिसंबर 2024 में नामकरण संस्कार के लिए 9 शुभ तिथियां हैं। जो 5, 6, 8, 11, 15, 22, 23, 25 और 26 दिसंबर हैं। इन दिनों नामकरण संस्कार से बच्चे के जीवन में शुभता और सफलता आती है।
6. अन्नप्राशन शुभ मुहूर्त:- अन्नप्राशन संस्कार के लिए दिसंबर में 3 तिथियां शुभ मानी गई हैं। जिसमें 5, 6 और 25 दिसंबर शामिल है। इन तिथियों पर अन्नप्राशन करने से बच्चे के स्वास्थ्य और जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
7. कर्णवेध संस्कार मुहूर्त:- कर्णवेध संस्कार के लिए दिसंबर में 8 शुभ तिथियां हैं। ये तिथियां 1, 6, 7, 11, 12, 15, 23 और 25 दिसंबर है। इन दिनों संस्कार करने से बच्चे के स्वास्थ्य और जीवन में शुभ फल मिलते हैं।
8. विद्यारंभ संस्कार मुहूर्त:- बच्चे का स्कूल में नामांकन या विद्यारंभ के लिए दिसंबर में 9 शुभ मुहूर्त हैं। जिनमें
4, 5, 6, 11, 12, 19, 25, 26 और 27 दिसंबर की तारीखें शामिल हैं। इस तिथियों पर विद्या आरंभ करने से बच्चे का शैक्षिक जीवन उज्ज्वल होता है।
9. उपनयन या जनेऊ संस्कार मुहूर्त:- जनेऊ संस्कार के लिए दिसंबर 2024 में 8 शुभ तिथियां हैं। जो 4, 5, 6, 11, 12, 15, 16 और 19 दिसंबर को बन रहे हैं। इन दिनों जनेऊ संस्कार करने से बच्चे को धर्म और परंपराओं का आशीर्वाद मिलता है।
इस महीने 7 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। बता दें कि 6, 10, 12, 14, 22, 27 और 29 दिसंबर को ये योग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग में कोई भी शुभ कार्य करने से हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में सफलता मिलती है।
अमृत सिद्धि योग 14 दिसंबर को बन रहा है। यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन विवाह, गृह प्रवेश अथवा अन्य मांगलिक कार्य करना अत्यधिक फलदायी होता है। दिसंबर 2024 शुभ कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए कई उत्तम तिथियां लेकर आ रहा है। वाहन खरीदारी, प्रॉपर्टी निवेश, विवाह, नामकरण, अन्नप्राशन एवं अन्य संस्कारों के लिए ये मुहूर्त आपके जीवन में शुभता और सफलता लेकर आएंगे। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग जैसे विशेष अवसरों का लाभ उठाना भी कदापि ना भूलें। हालांकि, शुभ कार्यों से पहले पंचांग देखकर ज्योतिष सलाह ली जा सकती है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies