नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
पिशाच विवाह भारतीय संस्कृति में वर्णित विवाह के 8 प्रकारों में से एक है। इसे मनुस्मृति में सबसे निम्न और तिरस्कृत विवाह माना गया है। यह विवाह उन परिस्थितियों में होता है जब लड़की की सहमति के बिना या धोखे से उसके साथ बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं और बाद में उससे विवाह किया जाता है। हालांकि, यह विवाह सामाजिक दृष्टि से निंदनीय माना जाता है। लेकिन, इसे उन लड़कियों के लिए एक उपाय के रूप में देखा गया जिनका कौमार्य भंग हो चुका होता है। आइए, इस आलेख में विस्तार से जानते हैं पिशाच विवाह के बारे में।
मनुस्मृति के अनुसार जब कोई व्यक्ति सोई हुई, बेहोश, उन्मत्त, पागल, घबराई हुई, मदिरा सेवन की हुई या असहाय अवस्था में किसी कन्या के साथ बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाता है और बाद में उससे विवाह करता है तो इसे पिशाच विवाह कहा जाता है। यह विवाह पूर्णत: लड़की की सहमति के बिना होता है। इसे सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से घृणित और अमान्य माना गया है।
यद्यपि पिशाच विवाह को तिरस्कृत माना गया है, इसका उद्देश्य कुछ हद तक व्यावहारिक और सामाजिक था। ख़ासकर, उन लड़कियों जिनके साथ बलात्कार या शोषण हुआ उन्हें सामाजिक बहिष्कार से बचाने के लिए इस विवाह को एक उपाय के रूप में मान्यता दी गई। इसके माध्यम से लड़की को सामाजिक स्वीकृति और सम्मान देने का प्रयास किया गया, ताकि वह समाज में सामान्य जीवन जी सके।
पिशाच विवाह को अन्य विवाहों की तुलना में सबसे निम्न स्थान पर रखा गया है। यहां तक कि इसे इसे राक्षस विवाह से भी अलग माना गया है। क्योंकि, राक्षस विवाह में कन्या का अपहरण कर उससे विवाह किया जाता है, लेकिन उसमें बलपूर्वक शारीरिक संबंध नहीं बनाए जाते। जबकि, पिशाच विवाह में बलपूर्वक या धोखे से शारीरिक संबंध बनाया जाता है जो इसे और अधिक घृणित बनाता है।
महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा रचित सत्यार्थ प्रकाश में पिशाच विवाह को महाभ्रष्ट विवाह कहा गया है। इसे धर्म, नैतिकता और समाज की दृष्टि से अत्यंत ही निंदनीय बताया गया है। आधुनिक समाज में पिशाच विवाह जैसी प्रथाओं को पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया गया है। भारतीय कानून में बलात्कार और किसी भी प्रकार के बलपूर्वक संबंध को अपराध माना गया है। ऐसे मामलों में विवाह का कोई औचित्य नहीं है। वर्तमान समाज में इस तरह के विवाह को मान्यता देने के बजाय, पीड़िता को न्याय दिलाने और उसकी गरिमा को बनाए रखने पर जोर दिया जाता है। प्राचीन पर महाभ्रष्ट पिशाच विवाह जैसी कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त करने के लिए शिक्षा, जागरूकता दंड और सशक्तिकरण पर लगातार बल दिया जा रहा है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies