फाल्गुन में क्या करें, क्या नहीं

फाल्गुन मास 2025 में क्या करें और क्या नहीं? जानिए इस महीने का यम-नियम


माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदू वर्ष का अंतिम महीना होता है। इसके उपरांत हिंदू नववर्ष शुरू होगा। फाल्गुन के महीने को फागुन का महीना भी कहा जाता है। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। साथ ही फाल्गुन के महीने में कई शुभ मुहूर्त हैं जिसमें कई मांगलिक कार्य विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि किए जा सकते हैं। फाल्गुन माह के दौरान कुछ नियम का पालन जरूरी होता है। तो आइए, इस आर्टिकल में  जानते हैं इस माह से जुड़े नियम कौन से हैं। 


कब से आरंभ होगा फाल्गुन का महीना?


पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी से फाल्गुन माह का आरंभ हो जाएगा और इसका समापन 14 मार्च को दुल्हेंडी के दिन होगा। बता दें कि, इस पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ और माता भगवती की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि इस महीने में किए गए दान-पुण्य से मनुष्य को सुख, समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। 


फाल्गुन माह की तिथि और मुहूर्त


  • फाल्गुन माह का आरंभ: कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि,  13 फरवरी, दिन गुरुवार से फाल्गुन आरंभ होगा। 
  • फाल्गुन माह का समापन: शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, 14 मार्च, दिन शुक्रवार को समापन हो जाएगा।  


फाल्गुन माह में क्या करें?


  • फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इस माह में प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही पूजा के दौरान शिव जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • इस माह में चंद्रदेव की पूजा भी बहुत ही शुभ मानी जाती है।
  • इस माह में पीपल के पेड़ की पूजा भी करनी चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर हो जाती है।
  • इस माह में दान करना चाहिए। इस माह में दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
  • इस माह में गाय की सेवा करनी चाहिए। बता दें कि गौ सेवा से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
  • इस माह में फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।


फाल्गुन महीने में ना करें ये कार्य


  • फाल्गुन के महीने में शराब और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इस महीने में अनाज का प्रयोग कम करना चाहिए। 
  • ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए।
  • तिल और गर्म चीजों का यूज बंद कर देना चाहिए।
  • भगवान की मूर्तियों से गर्म कपड़े हटा देने चाहिए।
  • किसी के प्रति नकारात्मक विचार न रखें।
  • अपने घर और मंदिर को साफ-सुथरा रखें।


क्यों महत्वपूर्ण है फाल्गुन का महीना? 


फाल्गुन माह को हिंदू कैलेंडर में बारहवां महीना माना जाता है। विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, होली आदि कुछ प्रमुख त्योहार फाल्गुन माह में मनाए जाते हैं। विजया एकादशी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए मनाई जाती है। महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का त्योहार है। फाल्गुन माह में फाल्गुन पूर्णिमा या होली एक महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाई जाती है। इसे "रंगों का त्यौहार" के नाम से जाना जाता है। 


........................................................................................................
देवता भी स्वार्थी थे, दौड़े अमृत के लिए (Dewata Bhi Swarthi The, Daude Amrat Ke Liye)

देवता भी स्वार्थी थे,
दौड़े अमृत के लिए,

मै हूँ बेटी तू है माता: भजन (Main Hoon Beti Tu Hai Mata)

मै हूँ बेटी तू है माता,
ये है जनम-जनम का नाता ।

बुद्ध देव की पूजा कैसे करें?

हिंदू धर्म में बुधदेव का महत्वपूर्ण स्थान है। वे ज्योतिषशास्त्र में एक ग्रह के रूप में जाने जाते हैं और बुद्धि, संवाद, वाणी, गणना, व्यापार, शिक्षा और तर्क का प्रतीक माने जाते हैं।

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की कृपा से मिलेगा मनचाहा दूल्हा

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है, क्योंकि यह भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का शुभ अवसर माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।