नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
सारी दुनिया में बांस ऐसी लकड़ी है जिसे जलाने से लोग दूर भागते हैं। हिंदू धर्म में इसे हमेशा से अशुभ माना गया है। न तो रसोई में और न ही पूजा-पाठ में बांस का इस्तेमाल होता है। यह पूरी तरह से वर्जित है। इसके पीछे सिर्फ आध्यात्मिक कारण ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक तथ्य भी है। भक्त वत्सल के इस लेख में जानते हैं कि बांस की लकड़ी को जलाना क्यों शुभ नहीं माना जाता?
बांस, इंसान के जीवन से जुड़ा एक अभिन्न हिस्सा है। कृष्ण की मधुर बांसुरी से लेकर विवाह मंडप और इंसान की अंतिम विदाई तक में बांस का खास उपयोग होता है। यह सिर्फ एक पेड़ नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों, रीति-रिवाजों और आध्यात्मिक विश्वास का प्रतीक है। जन्म से लेकर मृत्यु तक, बांस हमारे साथ जुड़ा रहता है। इसलिए इसे जलाना हमारे जीवन के एक महत्वपूर्ण हिस्से को नष्ट करने जैसा है। बांस का उपयोग घर, बर्तन और अन्य उपयोगी वस्तुओं के निर्माण में भी होता था। इसलिए इस अनोख और बहुमुखी पेड़ को जलाने से पितृदोष भी लग सकता है।
इसके अलावा ऐसा कहा जाता है कि पूजा-पाठ में कभी भी अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योकि अगरबत्ती बांस की लकड़ी से बनती है और अगरबत्ती को जलाने से परिवार में वंश वृद्धि रुक जाती है। इसलिए कभी भी बांस की लकड़ी से बनी अगरबत्ती जलाने की मनाही होती है।
बांस में लेड और इस जैसी कई प्रकार की भारी धातुएं पाई जाती हैं। जब हम बांस को जलाते हैं तो ये धातुएं हवा में फैल जाती हैं और सांस के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाती हैं। ये धातुएं हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकती हैं। विशेष रूप से, ये न्यूरोलॉजिकल समस्याएं और लिवर संबंधी बीमारियां पैदा कर सकती हैं। बांस के जलने से निकलने वाला धुआं भी बहुत हानिकारक होता है। इस धुएं में कई तरह के विषैले पदार्थ होते हैं जो सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
बांस को ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में अत्यंत शुभ माना जाता है। इसका लंबा, सीधा और हरा-भरा स्वरूप सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। बांस को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। बांस लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। बांस में सकारात्मक ऊर्जा होती है जो घर में शांति और सुख लाती है। बांस को बुरी नजर से बचाने वाला माना जाता है। फेंगशुई में लकी बांस को बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर या ऑफिस में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
इन सभी कारणों के अनुसार पूजा में बांस से बनी अगरबत्ती जलाने की मनाही की जाती है। हालांकि यदि आप इस बात से सुनिश्चित हैं कि अगरबत्ती बांस से बनी हुई नहीं है तो इसे जलाने में किसी प्रकार की मनाही नहीं होती है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies