नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
हिंदू धर्म की धार्मिक परंपराओं में प्रयागराज का खास स्थान है। यहां का त्रिवेणी संगम बेहद पवित्र माना जाता है। इस जगह पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का मिलन होता है। कहा जाता है कि जो प्रयाग के त्रिवेणी संगम पर करता है, उसे मोक्ष मिलता है और सारे पापों से मुक्ति भी मिलती है। आमतौर पर स्नान करने से पहले गंगा मैया या भगवान गणेश की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रयाग के त्रिवेणी संगम पर स्नान करने से पहले वरुण देव की पूजा की जाती है। दरअसल वरुण देवता को जल और समुद्र का देवता माना जाता है। जिसके कारण उनकी पूजा के बिना जल में स्नान का पूरा महत्व प्राप्त नहीं होता। चलिए इस विषय पर आर्टिकल के जरिए आपको और विस्तार से बताते हैं।
भगवान वरुण की पूजा का धार्मिक महत्व है। दरअसल ऋग्वेद में वरुण देव को जल के देवता और समस्त सृष्टि के रक्षक के रूप में पूजा जाता है। मान्यता के मुताबिक वरुण देवता की पूजा करने से जल की शुद्धता और पवित्रता सुनिश्चित होती है। इसके अलावा जल से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान होता है और वर्षा होती है।वेदों और पुराणों में भी उनकी महिमा का वर्णन किया गया है।इसी कारण से संगम पर स्नान करने वाले श्रद्धालु सबसे पहले वरुण देव की आराधना करते हैं। और फिर उनके आशीर्वाद से जल में प्रवेश करते हैं।
1.स्थान चयन
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से पहले पूजा के लिए संगम के पास का एक पवित्र स्थान चुने।
2.संकल्प
पूजा की शुरुआत के साथ श्रद्धालु संकल्प ले और अपनी इच्छा और उद्देश्य को देवता के सामने प्रस्तुत करे।
3.धूप और दीप
अगले चरण में धूप और दीप जलाकर वरुण देवता का आह्वान करें और फिर जल को अंजलि में लेकर वरुण देव को अर्पित करें।
4.मंत्रोच्चारण
अंत में "ॐ वरुणाय नमः" मंत्र का जाप करते हुए पूजा संपन्न करें।
वरुण देव की पूजा हिंदू धर्म में उनके धार्मिक के साथ सांस्कृतिक महत्व को दर्शाती है। साथ ही हमें जल संरक्षण और उसके प्रति कृतज्ञता का भाव सिखाती है। बता दें कि सनातन परंपरा में प्रकृति के तत्वों के देवताओं को पूजने की परंपरा रही है।और वरुण देवता की पूजा इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies