नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
नवरात्रि का विशेष पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के साथ मनाया जाता है। इसमें महाअष्टमी का दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। महाअष्टमी के दिन माता दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन का विशेष महत्व होता है। क्योंकि, इसे शक्ति की उपासना और साधना का प्रमुख दिन माना जाता है। तो आइए आपको बताते हैं नवरात्रि के आठवें दिवस के बारे में विस्तार से, जिसे अष्टमी अथवा महाअष्टमी के नाम से हम सभी जानते हैं, साथ ही जानेंगे अष्टमी के दिन माता की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में भी……
इस वर्ष 2024 में महाअष्टमी का पर्व 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार अष्टमी 11 तारीख को रहेगी इसलिए पूजा सबसे शुभ मुहूर्त भी 11 अक्टूबर 2024 को ही रहेगा।
अष्टमी तिथि प्रारंभ: 10 अक्टूबर 2024, दोपहर 12:31 बजे
अष्टमी तिथि समाप्त: 11 अक्टूबर 2024, दोपहर 12:06 बजे
महाअष्टमी पूजा की तिथि: 11 अक्टूबर 2024
मां महागौरी दुर्गा मां का आठवां स्वरूप है। इनकी पूजा विशेष रूप से महाअष्टमी के दिन की जाती है। इनका स्वरूप गौरवर्ण है और यही कारण है कि उन्हें "श्वेतांबरा" के नाम से भी पुकारा जाता है। चार हाथों वाली महागौरी के दाहिना हाथ अभय मुद्रा में है जबकि एक हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में डमरू है। मां महागौरी को सफेद वस्त्र, सफेद फूल, नारियल और सफेद मिठाइयों का भोग लगाया जाता है।
पुराणों के अनुसार मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या इतनी कठिन थी कि कई वर्षों तक उन्होंने केवल फल और पत्तियों का सेवन किया था। इससे उनका शरीर काला
पड़ गया था। उनकी इस तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। भगवान शिव जी ने मां को गंगाजल से स्नान कराया तब उनका रंग अत्यंत गौर हो गया। तभी से उनका यह स्वरूप "महागौरी" के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
कुंवारी कन्याओं के लिए महाअष्टमी का दिन विशेष होता है। ऐसी मान्यता है कि मां महागौरी कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने का वरदान देती हैं। इस दिन जो कन्याएं विधिपूर्वक मां महागौरी की पूजा करती हैं उन्हें शीघ्र मनचाहा वर प्राप्त होता है। साथ ही यह दिन शांति, सुख और समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
महाअष्टमी के दिन माता को सफेद वस्त्र और सफेद फूल अर्पित किए जाते हैं। मां को नारियल, बर्फी और अन्य सफेद मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही मां महागौरी के मंत्रों का जाप किया जाता है जिससे मां प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।
श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।
या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies