नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
महाकुंभ 2025 की शुरुआत में अब 1 महीने से भी कम समय बचा है। शाही स्नान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रयागराज का त्रिवेणी संगम हिंदु धर्म के सबसे बड़े समागम के लिए तैयार है। कहा जाता है कि महाकुंभ में संगम तट पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और व्यक्ति पापों से मुक्त हो जाता है। इसी कारण से बड़ी संख्या में अखाड़ों के साधु-संत संगम के तट पर शाही स्नान करने आते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। साधु-संतों के अलावा आम लोग भी इस बड़े समागम का हिस्सा बनने आते हैं और अपने पाप धोने के लिए पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। चलिए आपको त्रिवेणी संगम में शाही स्नान करने के महत्व के बारे में बताते हैं।
संगम का अर्थ मिलन होता है, यानी ऐसी जगह है, जहां 2 या उससे अधिक नदियों का मिलन होता है। प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का मिलन होता है। इसी कारण से यह शाही स्नान करने का अलग महत्व है। इसके अलावा त्रिवेणी संगम पर शाही स्नान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्थान ऋषियों और मुनियों की तपोभूमि माना जाता है। पुराणों के अनुसार, अमृत मंथन के दौरान अमृत की कुछ बूंदें यहां गिरी थीं, जिससे यह स्थान पवित्र बन गया। इसीलिए महाकुंभ में यहां स्नान करने से अमृत स्नान का पुण्य प्राप्त होता है।
महाकुंभ, कुंभ और अर्धकुंभ जैसे आयोजनों में साधु संत को सम्मान के साथ स्नान कराया जाता है। जिसके कारण इसे शाही स्नान कहा जाता है। इसके अलावा कुंभ या महाकुंभ के दौरान ग्रह और नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण जल चमत्कारी हो जाता है। वहीं ग्रह नक्षत्र बेहद भी शुभ स्थिति में होते हैं। इसी कारण से स्नान को शाही कहा जाता है।
1) 14 जनवरी 2025
मकर संक्रांति के दिन पहला शाही स्नान है।
2) 29 जनवरी 2025
मौनी अमावस्या के दिन दूसरा शाही स्नान है।
3) 3 फरवरी 2025
बसंत पंचमी के दिन तीसरा शाही स्नान हैं।
4) 12 फरवरी 2025
माघी पूर्णिमा के दिन चौथा शाही स्नान है।
5) 26 फरवरी 2025
आखिरी शाही स्न्नान महाशिवरात्रि के दिन है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies