नवीनतम लेख

कदम कदम पर रक्षा करता (Kadam Kadam Par Raksha Karta)

कदम कदम पर रक्षा करता,

घर घर करे उजाला उजाला,

खाटू वाला खाटू वाला,

ओ लीले घोड़े वाला,

खाटू वाला खाटू वाला,

ओ लीले घोड़े वाला ॥


मन मंदिर के वास करो तुम,

दूर करो अंधियारा,

पापों का मेरे नाश करो तुम,

बन कर के रखवारा रखवारा,

खाटू वाला खाटू वाला,

ओ लीले घोड़े वाला ॥


जब जब भीड़ पड़ी भक्तो पर,

उनकी विपदा टाली,

सच्चे मन से जो भी पुकारे,

प्रगटे दीनदयाला दयाला,

खाटू वाला खाटू वाला,

ओ लीले घोड़े वाला ॥


नेम नियम से जो कोई ध्यावे,

मन की मुरादे पावे,

बिछड़े साथी फिर से मिलाकर,

घर घर प्रेम बढाया बढाया,

खाटू वाला खाटू वाला,

ओ लीले घोड़े वाला ॥


भीम सेन के पौत्र लाड़ले,

एहलवती के लाला,

पांडव कुल अवतार श्याम जी,

जपूँ तिहारी माला हो माला,

खाटू वाला खाटू वाला,

ओ लीले घोड़े वाला ॥


कदम कदम पर रक्षा करता,

घर घर करे उजाला उजाला,

खाटू वाला खाटू वाला,

ओ लीले घोड़े वाला,

खाटू वाला खाटू वाला,

ओ लीले घोड़े वाला ॥

शिव कैलाशो के वासी (Shiv Kailasho Ke Vasi)

शिव कैलाशो के वासी, धौली धारों के राजा,

भगवान शिव की पूजा विधि

चाहे सावन का कोई विशेष सोमवार हो या शिवरात्रि या फिर कोई अन्‍य व्रत या त्योहार शिव की विधि पूर्वक की गई पूजा विशेष फलदायी होती है।

हे गणपति हे गणराज, आपका अभिनन्दन (Hey Ganpati Hey Ganraj Aapka Abhinandan)

हे गणपति हे गणराज,
आपका अभिनन्दन,

यशोदा जयंती क्यों मनाते हैं?

यशोदा जयंती भगवान कृष्ण के मंदिरों के साथ ही दुनियाभर में फैले इस्कॉन में भी काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को गोकुल में भी धूमधाम से मनाया जाता है।

यह भी जाने