नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
नया साल बस शुरू होने वाला है। अगर आप नए साल में देवी-देवताओं की कृपा पाना चाहते हैं, तो आप साल के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में बताए गए ये काम कर ले। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह-सुबह किए जाने वाले कार्यों का असर दिनभर की दिनचर्या पर भी पड़ता है। रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ये काम करना शुभ माना जाता है, क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भी जगते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त का अर्थ होता है परमात्मा का समय। धार्मिक मान्यता के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में देवी-देवता धरती पर भ्रमण करते हैं। इसलिए इस समय को उनकी कृपा प्राप्ति के लिए उत्तम माना जाता है। साल के पहले ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक रहने वाला है। पुराने समय में ऋषि मुनि और छात्र इसी मुहूर्त में उठकर कामकाज में लग जाते थे।
हथेली के दर्शन करें :
धार्मिक मान्यता के अनुसार व्यक्ति की हथेलियों में देवी-देवताओं का वास होता है। इसी कारण सुबह उठते ही अपनी हथेली को देखकर मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
मंत्र: कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।कलमूले तु गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्।।
ब्रह्म मुहूर्त में करें पूजा-पाठ
शास्त्रों के अनुसार, सूर्योदय से पहले उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करने के बाद देवी-देवता की पूजा जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक असर पड़ता है। इसके साथ ही जीवन की हर परेशानी धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है। साथ ही दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है।
इसके अलावा ब्रह्म समय में देवी-देवता की पूजा करने से मानसिक, शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलती है। ब्रह्म मुहूर्त के दौरान पूजा या अनुष्ठान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। इस दौरान किया गया पूजन विशेष रूप से फलदायी होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान पढ़ी जाने वाले मंत्र सीधे ईश्वर से संपर्क साधने में मदद करते हैं।
ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु॥
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करें। इसके बाद सुखासन में बैठकर अपनी आंखों को बंद करें और इस मंत्र का जप करें। मंत्र जप पूरा होने के बाद हाथ में थोड़ा-सा जल लेकर अपनी मनोकामना मांगे और जल छोड़ दें। ऐसा करने से देवी-देवता आपसे प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies