नवीनतम लेख
नवीनतम लेख
सनातन हिंदू धर्म में, विवाह संस्कार को जीवन के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक माना जाता है। विवाह संस्कार के माध्यम से वर-वधू का संबंध पवित्र बंधन में बंधता है।
इतना ही नहीं, यह वर वधु के साथ परिवारों को भी आपस में जोड़ता है। वर्तमान समय में विवाह के विभिन्न स्वरूप देखने को मिलते हैं। इसमें आडंबर और दिखावे को तरजीह दी जाती है। हालांकि, प्राचीन समय से विवाह एक पवित्र संस्कार के रूप में जाना जाता रहा है। तो आइए, इस आर्टिकल में विवाह संस्कार, इसके महत्व और पौराणिक मान्यता को विस्तार पूर्वक जानते हैं।
विवाह संस्कार हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। यह सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक जीवन को जोड़ने का कार्य करता है। यह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं होता। बल्कि, दो परिवारों और संस्कृतियों का संगम भी होता है। यह संस्कार वर-वधू के जीवन को नया अर्थ और उद्देश्य प्रदान करता है। साथ ही उन्हें सामाजिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए भी प्रेरित करता है।
हिंदू धर्म में विवाह संस्कार केवल एक रस्म नहीं, बल्कि एक पूर्ण व्यवस्था है। यह संस्कार व्यक्ति को सामाजिक और धार्मिक जीवन के प्रति उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। विवाह संस्कार के माध्यम से गृहस्थाश्रम की शुरुआत होती है। गृहस्थाश्रम मानव जीवन के चार आश्रमों में से दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण आश्रम है। इसके अलावा इससे पितृ ऋण से भी मुक्ति मिलती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति तीन प्रकार के ऋणों का ऋणी होता है। जिसमें, देव ऋण, ऋषि ऋण और पितृ ऋण शामिल होते हैं। पितृ ऋण से मुक्ति के लिए विवाह को अनिवार्य माना जाता है। वहीं, यह धार्मिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। क्योंकि, विवाह संस्कार परिवारों और समुदायों को जोड़ने का भी कार्य करता है।
विवाह संस्कार में कई रीतियों और परंपराओं का पालन किया जाता है। इन रीतियों में धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मंत्रोच्चारण, वर-वधू के बीच प्रतिज्ञाएं और अग्नि के समक्ष सात फेरे लेना शामिल होता है। हालांकि, अक्सर विवाह संस्कार की प्रक्रिया कुंडली मिलान से ही शुरू होती है। यह सुनिश्चित करता है कि वर-वधू का रिश्ता सफल और सुखमय हो। इसके बाद विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का चयन किया जाता है। इसके बाद, शुभ मुहूर्त के समय वर-वधू एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। और अग्नि के चारों ओर सात फेरे लेते हैं। इन फेरों के माध्यम से वे जीवनभर एक-दूसरे के साथ रहने की प्रतिज्ञा करते हैं। अंत में विवाह संस्कार की सबसे पवित्र रस्म निभाई जाती है। इसमें, वर वधू की मांग में सिंदूर भरता है और गले में मंगलसूत्र डालता है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल, तिरूअनंतपुरम (Shri Padmanabhaswamy Mandir, Kerala, Thiruvananthapuram)
श्रीसोमेश्वर स्वामी मंदिर(सोमनाथ मंदिर), गुजरात (Shri Someshwara Swamy Temple (Somnath Temple), Gujarat)
ॐकारेश्वर महादेव मंदिर, ओमकारेश्वर, मध्यप्रदेश (Omkareshwar Mahadev Temple, Omkareshwar, Madhya Pradesh)
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - नेल्लोर, आंध्र प्रदेश (Sri Ranganadha swamI Temple - Nellore, Andhra Pradesh)
यागंती उमा महेश्वर मंदिर- आंध्र प्रदेश, कुरनूल (Yaganti Uma Maheshwara Temple- Andhra Pradesh, Kurnool)
श्री सोमेश्वर जनार्दन स्वामी मंदिर- आंध्र प्रदेश (Sri Someshwara Janardhana Swamy Temple- Andhra Pradesh)
Shri Sthaneshwar Mahadev Temple, Thanesar, Kurukshetra (स्थानेश्वर महादेव मंदिर, थानेसर, कुरुक्षेत्र)
अरुल्मिगु धनदायूंथापनी मंदिर, पलानी, तमिलनाडु (Arulmigu Dhandayunthapani Temple, Palani, Tamil Nadu)
गोमटेश्वर बाहुबली मंदिर, श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (Gommateshwara Bahubali Temple, Shravanabelagola, Karnataka)
श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर इस्कॉन चौपाटी मुंबई (Sri Sri Radha Gopinath Temple, ISKCON Chowpatty, Mumbai)
TH 75A, New Town Heights, Sector 86 Gurgaon, Haryana 122004
Our Services
Copyright © 2024 Bhakt Vatsal Media Pvt. Ltd. All Right Reserved. Design and Developed by Netking Technologies