नवीनतम लेख

हे महाबली हनुमान, प्रभु तेरी महिमा निराली है (Hey Mahabali Hanuman Prabhu Teri Mahima Nirali Hai)

हे महाबली हनुमान,

प्रभु तेरी महिमा निराली है,

अब मेरा करो कल्याण,

अब मेरा करो कल्याण,

प्रभु तेरी महिमा निराली है,

हे महा बली हनुमान,

प्रभु तेरी महिमा निराली है ॥


रघुवर की धुन में,

प्रभु के भजन में,

तूने तो दुनिया भुलाई,

परछाई बन के,

मन और वचन से,

रघुवर के तुम ही सहाई,

सदा मुख पर राम गुणगान,

प्रभु तेरी महिमा निराली है,

अब मेरा करो कल्याण,

अब मेरा करो कल्याण,

प्रभु तेरी महिमा निराली है,

हे महा बली हनुमान,

प्रभु तेरी महिमा निराली है ॥


जिसने पुकारा,

उसको ही तारा,

भाग्य सभी के जगाते,

अंजनी के लाला,

बजरंगी बाला,

भक्तो के दुखड़े मिटाते,

तूने सुख के दिए वरदान,

प्रभु तेरी महिमा निराली है,

अब मेरा करो कल्याण,

अब मेरा करो कल्याण,

प्रभु तेरी महिमा निराली है,

हे महा बली हनुमान,

प्रभु तेरी महिमा निराली है ॥


तुझसा ना ज्ञानी,

तुझसा ना दानी,

तू है सभी का सहारा,

जीवन है नैया,

तू है खिवैया,

सब को भवर से उबारा,

तेरी करुणा तले ये जहान,

प्रभु तेरी महिमा निराली है,

अब मेरा करो कल्याण,

अब मेरा करो कल्याण,

प्रभु तेरी महिमा निराली है,

हे महा बली हनुमान,

प्रभु तेरी महिमा निराली है ॥


लाल लंगोटा,

हाथ में सोटा,

शोभा अजब है तिहारी,

नर हो या नारी,

तेरे पुजारी,

तुझपे सभी बलिहारी,

तू महावीर बलवान,

प्रभु तेरी महिमा निराली है,

अब मेरा करो कल्याण,

अब मेरा करो कल्याण,

प्रभु तेरी महिमा निराली है,

हे महा बली हनुमान,

प्रभु तेरी महिमा निराली है ॥


हे महाबली हनुमान,

प्रभु तेरी महिमा निराली है,

अब मेरा करो कल्याण,

अब मेरा करो कल्याण,

प्रभु तेरी महिमा निराली है,

हे महा बली हनुमान,

प्रभु तेरी महिमा निराली है ॥

दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं(Duniya Rachne Wale Ko Bhagwan Kehte Hain)

दुनियाँ रचने वाले को भगवान कहते हैं,<,br> और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।

मैंने रटना लगाई रे, राधा तेरे नाम की (Maine Ratna Lagai Re Radha Tere Naam Ki)

मैंने रटना लगाई रे,
राधा तेरे नाम की,

बजरंगी बलशाली, तेरा पार ना कोई पाए (Bajrangi Balshali Tera Paar Na Koi Paye)

बजरंगी बलशाली,
तेरा पार ना कोई पाए,

झूलेलाल जयंती 2025 कब है

चेटीचंड, सिंधी समुदाय के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पर्व चैत्र शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है, जिसे सिंधी नववर्ष की शुरुआत भी माना जाता है।

यह भी जाने