नवीनतम लेख

देवो के देव हे महादेव (Devo Ke Dev He Mahadev)

नाथों के नाथ महादेव शिव शंकर

भीड़ में सुनसान में साक्षात् शम्भुनाथ

ॐ की गुंजार में ओमकार शिव नाथ

दृश्य या अदृश्य हर पुकार में हर हर

शून्य शिखर सूक्षम वृहद् हर हर भोले नाथ


देवो के देव हे महादेव

विश्वेश्वरा सर्वोपरि त्वमेव

देवो के देव हे महादेव

परमेश्वरा हे शम्भू एक मेव


भक्ति ज्ञान ध्यान योग मनन जाप में

कष्ट विपदा जटिल कुटिल तपन ताप में

यक्ष दक्ष देव गन्धर्वो के राग में

नहीं में भी हाँ हाँ शिव पर प्रताप में

दसो दिशाओ नवो खंड आठ पहर हर हर हर..


देवो के देव हे महादेव

विहंगम जंगम हे शम्भू एकमेव

विश्वेश्वरा सर्वोपरि तवमेव

देवो के देव हे महादेव


देवो के देव हे महादेव

विश्वेश्वरा सर्वोपरि त्वमेव

देवो के देव हे महादेव

परमेश्वर हे शम्भू एक मेव

मन चल रे वृन्दावन धाम(Man Chal Re Vrindavan Dham)

मन चल रे वृन्दावन धाम,
राधे राधे गाएंगे,

क्यों मनाते हैं माघ पूर्णिमा

सनातन हिंदू धर्म में, पूर्णिमा तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रिय है। माघ पूर्णिमा के पर्व को वसंत ऋतू के आगमन के दौरान मनाया जाता है।

बड़ी देर भई, कब लोगे खबर मोरे राम (Badi Der Bhai Kab Loge Khabar More Ram)

बड़ी देर भई, बड़ी देर भई,
कब लोगे खबर मोरे राम,

शंकर तेरी जटा से बहती है गंग धारा (Shankar Teri Jata Se Behti Hai Gang Dhara)

शंकर तेरी जटा से,
बहती है गंग धारा

यह भी जाने