नवीनतम लेख

दिखाऊं कोनी लाड़लो, नजर लग जाए(Dikhao Koni Ladlo Najar Lag Jaaye)

दिखाऊं कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए,

नजर लग जाए रे,

जुलम होय जाए,

दिखाऊँ कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए ॥


विषधर तेरे गले में लिपटे,

अंग भभूत रमाए,

तेरे रूप को देख के जोगी,

लाल मेरा डर जाए,

दिखाऊँ कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए,

नजर लग जाए रे,

जुलम होय जाए,

दिखाऊँ कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए ॥


सुन बाते मैया की भोले,

मंद मंद मुस्काए,

जिससे सारा जगत है डरता,

उसको कौन डराए,

दिखाऊँ कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए,

नजर लग जाए रे,

जुलम होय जाए,

दिखाऊँ कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए ॥


हो उदास शिव भोला शम्भु,

अपने कदम बढ़ाए,

शिव को जाते देख कन्हैया,

रो रो कर चिल्लाए,

दिखाऊँ कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए,

नजर लग जाए रे,

जुलम होय जाए,

दिखाऊँ कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए ॥


नन्द लाल का रोना सुनकर,

बोली मात यशोदा,

नजर लगा दी मेरे लाल को,

हाय हाय अब क्या होगा,

दिखाऊँ कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए,

नजर लग जाए रे,

जुलम होय जाए,

दिखाऊँ कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए ॥


इतना सुनकर मात यशोदा,

मोहन को ले आई,

दर्शन किये हरी के शिव ने,

‘राजू’ ख़ुशी मनाई,

दिखाऊँ कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए,

नजर लग जाए रे,

जुलम होय जाए,

दिखाऊँ कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए ॥


दिखाऊं कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए,

नजर लग जाए रे,

जुलम होय जाए,

दिखाऊँ कोनी लाड़लो,

नजर लग जाए ॥

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन से पहले होलिका दहन किया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

आ गया फागुन मेला (Aa Gaya Falgun Mela)

आ दरश दिखा दे मेरी माँ,
तुझे तेरे लाल बुलाते है,

अनंग त्रयोदशी के दिन प्रेमी जोड़ों के लिए विशेष उपाय

अनंग त्रयोदशी व्रत हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए महत्व रखता है।

नरसिंह द्वादशी 2025 तिथि और महत्व

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन नरसिंह द्वादशी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विष्णु जी के अवतार भगवान नरसिंह भगवान की पूजा करने की परंपरा है।

यह भी जाने