नवीनतम लेख

कृष्ण जिनका नाम है (Krishna Jinka Naam Hai Gokul Jinka Dham Hai)

कृष्ण जिनका नाम है,

गोकुल जिनका धाम है,

ऐसे श्री भगवान को,

बारंबार प्रणाम है।


यशोदा जिनकी मैया है,

नंद जी बापैया है,

ऐसे श्री गोपाल को,

बारंबार प्रणाम है।

॥ कृष्ण जिनका नाम है...॥


लूट-लूट दधि माखन खायो,

ग्वाल-बाल संग धेनु चरायो,

ऐसे लीला-धाम को,

बारंबार प्रणाम है।

॥ कृष्ण जिनका नाम है...॥


कृष्ण जिनका नाम है,

गोकुल जिनका धाम है,

ऐसे श्री भगवान को,

बारंबार प्रणाम है।

॥ कृष्ण जिनका नाम है...॥


ध्रुपद सुता की लाज बचायो,

गजेन्द्र-गज को फ़ंद छुड़ायो,

ऐसे किरपा-धाम को,

बारंबार प्रणाम है।

॥ कृष्ण जिनका नाम है...॥


कृष्ण जिनका नाम है,

गोकुल जिनका धाम है,

ऐसे श्री भगवान को,

बारंबार प्रणाम है।

चंद्र दर्शन का महत्व क्या है

मार्गशीर्ष माह हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है। इस माह में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र दर्शन करने से व्यक्ति के जीवन में शांति और समृद्धि का आगमन होता है। चंद्र देव को मन का कारक और मानसिक संतुलन का प्रतीक माना गया है।

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे(Mhane Sherawali Maiya Rajrani Laage)

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी,
माता रानी लागे,

कार्तिक पूर्णिमा के यम नियम

हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। यह पवित्र महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। इसे धार्मिक जागरण और पुण्य कर्मों का मास भी माना जाता है।

मोहे मुरली बना लेना(Mohe Murli Bana Lena)

कान्हा मेरी सांसो पे,
नाम अपना लिखा लेना,

यह भी जाने