नवीनतम लेख

नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे(Nand Rani Tero Lala Zabar Bhayo Re)

नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे/री

महारानी तेरो लाला जबर भयो रे/री

मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे/री ।


मुस्कान याकी लगे प्यारी प्यारी

पागल भयी यहाँ के सगरी ब्रजनारी

याकी बंशी पे जियरा अटक गयो रे ॥

॥ नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे..॥


पनघट पे आके करे जोर जोरी

चुपके से आके करे चित चोरी

मैया हल्ला मचो तो सटक गयो री ॥

॥ नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे..॥


घर घर में आकर के माखन चुरावे

खावे सो खावे जमी पे गिरावे

याको रोकबो हमारो खटक गयो री ॥

॥ नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे..॥


मैं तो दुखारी गरीब की मारी

जोर नहीं चलो तो दीन्ही रे गारी

मैया पैया कन्हिया चटक गयो री ॥


नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे/री

मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे/री ।

क्यों खास होता है फाल्गुन मास

सनातन धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, साल का अंतिम महीना फाल्गुन मास होता है। इसके बाद हिंदू नववर्ष शुरू हो जाता है।

हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की (Haathi Ghoda Pal Ki Jai Kanhaiya Lal Ki)

हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की ॥
आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन (Hey Dukh Bhanjan Maruti Nandan)

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन,
सुन लो मेरी पुकार ।

हे पुरुषोत्तम श्रीराम, करूणानिधान भगवान (Hai Purushottam Shri Ram Karuna Nidhan Bhagwan)

हे पुरुषोत्तम श्रीराम,
करूणानिधान भगवान ॥

यह भी जाने