नवीनतम लेख

लाल लाल चुनरी सितारो वाली (Laal Laal Chunari Sitaron Wali)

लाल लाल चुनरी सितारों वाली,

सितारो वाली,

जिसे ओढकर आई है,

माँ शेरोवाली ॥


जिसको ब्रह्मा ने बनाया,

जिसको विष्णु ने सजाया,

जिसको भोले ने रंग में रंग डाली,

लाल लाल चुनरी सितारों वाली,

सितारो वाली,

जिसे ओढकर आई है,

माँ शेरोवाली ॥


लाल लाल चुनरी सितारों वाली,

सितारो वाली,

जिसे ओढकर आई है,

माँ शेरोवाली ॥


रंग चुनरी का शक्ति अपार देता,

पाप मन में बसे इसको मार देता,

जिसने सारी अला-बला,

भगतो की टाली,

जिसे ओढकर आई है,

माँ शेरावाली ॥


लाल लाल चुनरी सितारों वाली,

सितारो वाली,

जिसे ओढकर आई है,

माँ शेरोवाली ॥


इसके कोने में रिद्धि-सिद्धि रहती है,

शुभ और लाभ भक्तो को देती है,

भक्तो के मन को यह,

चुनरी भाने वाली,

जिसे ओढकर आई है,

माँ शेरावाली ॥


लाल लाल चुनरी सितारों वाली,

सितारो वाली,

जिसे ओढकर आई है,

माँ शेरोवाली ॥


माँ के सर पे यह चुनड़ी,

सुहानी लगती,

सारी दुनिया है माँ की,

दीवानी लगती,

दुख के बादल दूर यह,

भगाने वाली,

जिसे ओढकर आई है,

माँ शेरावाली ॥


लाल लाल चुनरी सितारों वाली,

सितारो वाली,

जिसे ओढकर आई है,

माँ शेरोवाली ॥


अपनी चुनरी की छाया में,

बिठा ले श्याम को,

लक्खा जपता रहे,

माँ तुम्हारे नाम को,

भक्तो को दे दे माँ,

अमृत की प्याली,

जिसे ओढकर आई है,

माँ शेरावाली ॥


लाल लाल चुनरी सितारो वाली,

सितारो वाली,

जिसे ओढकर आई है,

माँ शेरावाली,


जिसको ब्रह्मा ने बनाया,

जिसको विष्णु ने सजाया,

जिसको भोले ने रंग में रंग डाली,

लाल लाल चुनरी सितारों वाली,

सितारो वाली,

जिसे ओढकर आई है,

माँ शेरावाली ॥

बृहस्पतिवार की पूजा विधि

हिंदू धर्म में बृहस्पतिवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन बृहस्पति देव, जो कि ज्ञान, शिक्षा, और बौद्धिकता के देवता हैं, को समर्पित होता है।

ये होगा साल का सबसे छोटा दिन

प्रत्येक साल में एक दिन सबसे छोटा होता है। दरअसल, इस दिन सूर्य धरती के दक्षिणी गोलार्ध में अपने चरम बिंदु पर होता है। ज्योतिष के अनुसार साल के सबसे छोटे दिन तक भगवान सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर चुके होते हैं।

राम ना मिलेगे हनुमान के बिना (Ram Na Milege Hanuman Ke Bina)

पार ना लगोगे श्री राम के बिना,
राम ना मिलेगे हनुमान के बिना।

मत कर तू अभिमान रे बंदे (Mat Kar Tu Abhiman Re Bande)

मत कर तू अभिमान रे बंदे,
जूठी तेरी शान रे ।

यह भी जाने