नवीनतम लेख

माता रानी कीजिये, किरपा की बरसात (Mata Rani Kijiye Karipa Ki Barsat)

माता रानी कीजिये,

किरपा की बरसात,

सर पे हमारे रखिये,

सर पे हमारे रखिये,

अपना वरदानी हाथ,

माता रानी कीजिए,

किरपा की बरसात ॥


आप अगर चाहेंगी माँ,

दुखड़े होंगे दूर,

दृष्टि दया की डालिए,

हमपे एक भरपूर,

आप जो चाहे बिगड़ी,

आप जो चाहे बिगड़ी,

बन जाएगी हर बार,

माता रानी कीजिए,

किरपा की बरसात ॥


जग जननी जगदम्बे माँ,

आपसे ये विनती,

दुखियारों ने की है माँ,

आपसे ये अर्जी,

सुखमय कर दो मैया इन,

सुखमय कर दो मैया इन,

सबके दिन और रात,

माता रानी कीजिए,

किरपा की बरसात ॥


कबसे खड़े मंगते माँ,

दुर्गा आपके द्वारे,

आस लिए आए है ये,

झोली अपनी पसारे,

इन सबकी झोली में दे,

इन सबकी झोली में दे,

दीजिये माँ खैरात,

माता रानी कीजिए,

किरपा की बरसात ॥


ना मांगे हम हीरे ना,

मांगे माँ हम ना मोती,

ना चाहे हम सोना ना,

आपसे मांगे चांदी,

जनम जनम का मैया,

जनम जनम का मैया,

हम चाहे आपका साथ,

माता रानी कीजिए,

किरपा की बरसात ॥


आपकी लीला महिमा जाने,

है ये जग सारा,

भक्तो को मिलता है ये,

आपके दर पे सहारा,

आपके के दर पे बिगड़े,

आपके के दर पे बिगड़े,

बन जाते है हालात,

माता रानी कीजिए,

किरपा की बरसात ॥


माता रानी कीजिये,

किरपा की बरसात,

सर पे हमारे रखिये,

सर पे हमारे रखिये,

अपना वरदानी हाथ,

माता रानी कीजिए,

किरपा की बरसात ॥

नौकरी प्राप्ति पूजा विधि

भारत देश में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। इसका कारण नौकरियों का न होना है। इसी कारण से आज के समय में एक अच्छी नौकरी पाना बहुत से लोगों की जरूरत है। सभी अपने घर का पालन पोषण करने के लिए नौकरी की तलाश में हैं।

शाबर मंत्र पढ़ने के नियम

शाबर मंत्र भारत की प्राचीन तांत्रिक परंपरा का हिस्सा हैं। ये अपनी सहजता और प्रभावशीलता के लिए प्रसिद्ध है। इन मंत्रों का उपयोग व्यक्ति के भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक समस्याओं का समाधान करने के लिए किया जाता है।

छठ पूजा: पहिले पहिल, छठी मईया व्रत तोहार (Chhath Puja: Pahile Pahil Chhathi Maiya)

पहिले पहिल हम कईनी,
छठी मईया व्रत तोहार ।

अनंग त्रयोदशी के दिन प्रेमी जोड़ों के लिए विशेष उपाय

अनंग त्रयोदशी व्रत हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए महत्व रखता है।

यह भी जाने