नवीनतम लेख

आ जाओ अम्बे मैया (Aa Jao Ambe Maiya)

आ जाओ अम्बे मैया,

मेरे मकान में,

तेरी छम छम पायल बाजे,

सारे जहान में,

आ जाओ अम्बे मईया ॥


तेरे पायल की छम छम से,

गणपति जी आ गए,

गणपति जी आ गए,

रिद्धि सिद्धि संग लेके,

रिद्धि सिद्धि संग लेके,

मेरे मकान में,

तेरी छम छम पायल बाजे,

सारे जहान में,

आ जाओ अम्बे मईया ॥


तेरे पायल की छम छम से,

कान्हा जी आ गए,

कान्हा जी आ गए,

राधा रुक्मणि संग लेके,

राधा रुक्मणि संग लेके,

मेरे मकान में,

तेरी छम छम पायल बाजे,

सारे जहान में,

आ जाओ अम्बे मईया ॥


तेरे पायल की छम छम से,

भोले जी आ गए,

शंकर जी आ गए,

मैया गौरा संग लेके,

माँ पारवती को लेके,

मेरे मकान में,

तेरी छम छम पायल बाजे,

सारे जहान में,

आ जाओ अम्बे मईया ॥


आ जाओ अम्बे मैया,

मेरे मकान में,

तेरी छम छम पायल बाजे,

सारे जहान में,

आ जाओ अम्बे मईया ॥

विवाह पंचमी की कथा क्या है

सनातन धर्म में विवाह पंचमी का दिन सबसे पवित्र माना गया है। क्योंकि यह वही दिन है, जब माता सीता और प्रभु श्री राम शादी के बंधन में बंधे थे। पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी का त्योहार हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाई जाती है।

वो राम धुन में मगन है रहते (Wo Ram Dhun Magan Hai Rahte)

वो राम धुन में मगन है रहते,
लगन प्रभु की लगा रहे है,

ए पहुना एही मिथिले में रहुना (Ae Pahuna Mithile Me Rahuna)

ए पहुना एही मिथिले में रहु ना,
जउने सुख बा ससुरारी में,

शिव पार्वती ने तुम्हे, वरदान दे दिया (Shiv Parvati Ne Tumhe Vardan De Diya)

शिव पार्वती ने तुम्हे,
वरदान दे दिया,

यह भी जाने