नवीनतम लेख

नगर मे जोगी आया यशोदा के घर आया(Nagar Mein Jogi Aaya Yashoda Ke Ghar Aaya )

नगर मे जोगी आया,

भेद कोई समझ ना पाया।

​ऊँचे ऊँचे मंदिर तेरे,

ऊँचा है तेरा धाम,

हे कैलाश के वासी भोले,

हम करते है तुझे प्रणाम ॥


नगर मे जोगी आया,

भेद कोई समझ ना पाया,

अजब है तेरी माया,

इसे कोई समझ ना पाया,

यशोदा के घर आया,

सबसे बढ़ा है तेरा नाम,

भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥


अंग विभूति गले रूँड माला,

शेषनाग लिप्टायो,

बाँको तिलक भाल चंद्रमा,

घर घर अलख जगायो,

नगर में जोगी आया,

भेद कोई समझ ना पाया।

सबसे बढ़ा है तेरा नाम,

भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥


ले भिक्षा निकली नंदरानी,

कंचन थाल जडायो,

दो भिक्षा जोगी आसन जायों,

बालक मेरो डरायो,

नगर मे जोगी आया,

भेद कोई समझ ना पाया।

सबसे बढ़ा है तेरा नाम,

भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥


ना चाहिए तेरी दौलत दुनिया,

ना ही कंचन माया,

अपने लाला का दरश करा दे,

मै दर्शन को आया,

नगर में जोगी आया,

भेद कोई समझ ना पाया।

सबसे बढ़ा है तेरा नाम,

भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥


पाँच वार परिक्रमा करके,

सुन्डि नाद बजायौ,

सूरदास बलिहारी कन्हैया की,

जुग जुग जिये तेरो लालों,

नगर में जोगी आया,

भेद कोई समझ ना पाया।

सबसे बढ़ा है तेरा नाम,

भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥


नगर मे जोगी आया,

भेद कोई समझ ना पाया,

अजब है तेरी माया,

इसे कोई समझ ना पाया,

यशोदा के घर आया,

सबसे बढ़ा है तेरा नाम,

भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

वेंकटेश्वर भगवान की पूजा कैसे करें

वेंकटेश्वर भगवान को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर में उनकी मूर्ति स्थापित है, जो विश्व के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।

वृश्चिक संक्रांति पर विशेष योग

हर संक्रांति में भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे संक्रांति कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य भगवान की पूजा करने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है

करो हरी का भजन प्यारे, उमरिया बीती जाती हे (Karo Hari Ka Bhajan Pyare, Umariya Beeti Jati Hai)

करो हरी का भजन प्यारे,
उमरिया बीती जाती हे,

हे आर्य पुत्रों, हे राम भक्तों तुम्हे अयोध्या बुला रही है (Hey Arya Putro, Hey Ram Bhakto, Tumhe Ayodhya Bula Rahi Hai)

हे आर्य पुत्रों, हे राम भक्तों
तुम्हे अयोध्या बुला रही है ।

यह भी जाने