नवीनतम लेख

सावन की बरसे बदरिया(Sawan Ki Barse Badariya Maa Ki Bhingi Chunariya)

सावन की बरसे बदरिया

सावन की बरसे बदरिया,

माँ की भीगी चुनरीया,

भीगी चुनरिया माँ की ॥


लाल चुनड माँ की चम चम चमकै,

माथे कि बिंदिया भी दम दम दमकै,

हाथो मे झलके कंगणिया,

माँ की भिगी चुनरिया ॥

॥ सावन की बरसे बदरिया...॥


छाई हरियाली, झूमे अम्बुआ की डाली,

होके मतवाली, कुके कोकलिया काली,

बादल मे कडके बिजुरिया,

माँ की भीगी चुनरिया ॥

॥ सावन की बरसे बदरिया...॥


ऊँचा भवन तेरा ऊँचा है डेरा,

कैसे चढूं, पाँव फ़िसले है मेरा,

तेढी मेढी है डगरिया,

माँ की भीगी चुनरिया ॥

॥ सावन की बरसे बदरिया...॥


काली घता पानी भर भर के लाई,

झूला झुले जगदम्बे भवानी,

हम सब पे माँ की नजरिया,

माँ की भीगी चुनरिया ॥

॥ सावन की बरसे बदरिया...॥


सावन की बरसे बदरिया

सावन की बरसे बदरिया,

माँ की भीगी चुनरीया,

भीगी चुनरिया माँ की॥

झण्डा ऊँचा रहे हमारा (Jhanda Uncha Rahe Hamara)

झण्डा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

रंग पंचमी पर किसकी पूजा करें

रंग पंचमी भारत के विभिन्न हिस्सों में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। यह पर्व होली के ठीक पाँच दिन बाद आता है और इस दिन विशेष रूप से देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है।

मईया जी से होगा मिलन धीरे धीरें (Maiya Ji Se Hoga Milan Dheere Dheere)

लग जाएगी लगन धीरे धीरे,
मैया जी से होगा मिलन धीरे धीरे,

तमिल हनुमान जयंती कब है

तमिल कैलेंडर के मुताबिक, साल 2024 में हनुमान जयंती 30 दिसंबर को मनाई जाएगी। हनुमान जयंती पहले चैत्र माह की पूर्णिमा को फिर कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है।

यह भी जाने