नवीनतम लेख

झण्डा ऊँचा रहे हमारा (Jhanda Uncha Rahe Hamara)

झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा


सदा शक्ति बरसाने वाला

प्रेम सुधा बरसाने वाला

वीरों को हर्षाने वाला

मातृभूमि का तन मन सारा

मातृभूमि का तन मन सारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा


आओ प्यारे वीरों आओ

देश धर्म पर बलि-बलि जाओ

एक साथ सब मिल कर गाओ

प्यारा भारत देश हमारा

प्यारा भारत देश हमारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा


इसकी शान न जाने पाए

चाहे जान भले ही जाए

विश्‍व विजयी कर के दिखलाएं

तब होवे प्रण पूर्ण हमारा

तब होवे प्रण पूर्ण हमारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा


इस झँडे के नीचे निर्भय

ले स्वराज यह अविचल निश्चय

बोलो भारत माता की जय

स्वतंत्रता है ध्येय हमारा

स्वतंत्रता है ध्येय हमारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा


स्वतंत्रता के भीषण रण में

रख कर जोश बढ़े क्षण-क्षण में

काँपे शत्रु देखकर के मन में

मिट जाये भय संकट सारा

मिट जाये भय संकट सारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा


झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

ऐसो रास रच्यो वृन्दावन (Aiso Ras Racho Vrindavan)

ऐसो रास रच्यो वृन्दावन,
है रही पायल की झंकार ॥

आज बिरज में होरी रे रसिया: होली भजन (Aaj Biraj Mein Hori Re Rasiya)

आज बिरज में होरी रे रसिया
आज बिरज में होरी रे रसिया ।

सूर्यग्रहण में सूतक क्या होता है

हर ग्रहण के दौरान एक सूतक काल होता है। जिसमें कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। सूतक काल का खास महत्व होता है। यह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है।

श्री शिवमहिम्न स्तोत्रम्

महिम्नः पारन्ते परमविदुषो यद्यसदृशी।
स्तुतिर्ब्रह्मादीनामपि तदवसन्नास्त्वयि गिरः॥