नवीनतम लेख

चलो राम के धाम अयोध्या राम बुलाते है (Chalo Ram Ke Dham Ayodhya, Ram Bulate Hain)

श्री राम के भक्त सुनो,

ले भगवा हाथ में निकलो तुम

कर दो भगवामय जग को

रंग भगवे में अब रंगलो तुम

दर्शन करके हम जीवन सफल बनाते हैं


चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है

सज गई नगरी राघव की

हम खबर सुनाते हैं

अरे चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है


पुण्य धरा भी करती है

भक्तों श्री राम का स्वागत

बरसों से हमने रखी है

प्रभु राम से चाहत

रामराज फिर से आया ऐलान कराते हैं


चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है

सज गई नगरी राघव की

हम खबर सुनाते हैं

अरे चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है


सांसे राम से जिनकी चलती

प्राण उन्हीं के नाम

भरोसा है हम सबको उन पर

चल देंगे हम राम के धाम

प्राण में जिनके राम रहे वो राम को पाते हैं


चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है

सज गई नगरी राघव की

हम खबर सुनाते हैं

अरे चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है


जग मग जग मग रोशनी कर दो

दीए जले हर घर में

श्री राम की ज्योत जलाकर

मने दिवाली जग में

सज गई नगरी राघव की चलो देख के आते है


चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है

सज गई नगरी राघव की

हम खबर सुनाते हैं

अरे चलो राम के धाम अयोध्या

राम बुलाते है



बोलो राम राम, बोलो राम राम

बोलो राम राम, बोलो राम राम

बोलो सीता राम, राम राम राम


बोलो राम राम, बोलो राम राम

बोलो राम राम, बोलो राम राम

बोलो सीता राम, राम राम राम


जय श्री राम

श्री गिरीराज चालीसा (Shri Giriraj Chalisa)

बन्दहुँ वीणा वादिनी धरि गणपति को ध्यान |
महाशक्ति राधा सहित, कृष्ण करौ कल्याण ||

जीवन है तेरे हवाले, मुरलिया वाले (Jeevan Hai Tere Hawale Muraliya Wale)

जीवन है तेरे हवाले,
मुरलिया वाले,

फागण को महीनो, लिख दीन्यो बाबा जी के नाम (Fagan Ko Mahino Likh Dino Baba Ji Ke Naam)

फागण को महीनो,
लिख दीन्यो बाबा जी के नाम,

अन्नपूर्णा जयंती पर क्या दान करें

सनातन धर्म में अन्नपूर्णा जयंती का दिन मां अन्नपूर्णा को समर्पित किया है। अन्नपूर्णा जयंती के दिन दान का भी बहुत महत्व होता है। इस दिन दान करना बेहद ही शुभ माना गया है। इस दिन दान पुण्य करने की मान्यता है।