नवीनतम लेख

राम नाम के साबुन से जो(Ram Naam Ke Sabun Se Jo)

राम नाम के साबुन से जो,

मन का मेल भगाएगा,

निर्मल मन के शीशे में तू,

राम के दर्शन पाएगा ॥


रोम रोम में राम है तेरे,

वो तो तुझसे दूर नही,

देख सके न आंखे उनको,

उन आंखों में नूर नही,

देखेगा तू मन मंदिर में,

ज्ञान की ज्योत जलाएगा,

निर्मल मन के शीशे में तू,

राम के दर्शन पाएगा ॥


राम नाम के साबुन से जो,

मन का मेल भगाएगा,

निर्मल मन के शीशे में तू,

राम के दर्शन पाएगा ॥


यह शरीर अभिमान है जिसका,

प्रभु कृपा से पाया है,

झूठे जग के बंधन में तूने,

इसको क्यो बिसराया है,

राम नाम का महामंत्र ये,

साथ तुम्हारे जाएगा,

निर्मल मन के शीशे में तू,

राम के दर्शन पाएगा ॥


राम नाम के साबुन से जो,

मन का मेल भगाएगा,

निर्मल मन के शीशे में तू,

राम के दर्शन पाएगा ॥


झूठ कपट निंदा को त्यागो,

हर इक से तुम प्यार करो,

घर आये मेहमान की सेवा से,

ना तुम इनकार करो,

पता नहीं किस रूप मे आकर,

नारायण मिल जाएगा,

निर्मल मन के शीशे में तू,

राम के दर्शन पाएगा ॥


राम नाम के साबुन से जो,

मन का मेल भगाएगा,

निर्मल मन के शीशे में तू,

राम के दर्शन पाएगा ॥


निष्फल सब भक्ति है तेरी,

मन में जब विश्वास नहीं,

मंजिल क्या पायेगा तू जब,

दीपक में ही प्रकाश नहीं,

राम नाम की लौ जगा,

भवसागर से तर जाएगा ॥


दौलत का अभिमान है झूठा,

ये तो आणि जानी है

राजा रंक अनेक हुए,

कितनो की सुनी कहानी है

राम नाम के महामंत्र ही,

साथ तुम्हारे जाएगा ॥


राम नाम के साबुन से जो,

मन का मेल भगाएगा,

निर्मल मन के शीशे में तू,

राम के दर्शन पाएगा ॥

मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना ना करिओ श्रृंगार (Mere Banke Bihari Lal Tu Itna Na Nario Shringar)

मेरे बांके बिहारी लाल,
तू इतना ना करिओ श्रृंगार,

अथार्गलास्तोत्रम् (Athargala Stotram)

पवित्र ग्रंथ दुर्गा सप्तशती में देवी अर्गला का पाठ देवी कवचम् के बाद और कीलकम् से पहले किया जाता है। अर्गला को शक्ति के रूप में व्यक्त किया जाता है और यह चण्डी पाठ का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

सूर्य मंत्र

ॐ सूर्याय नमः
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकरः

मोको कहां ढूंढे रे बंदे(Moko Kahan Dhunde Re Bande)

मोको कहां ढूंढे रे बंदे,
मैं तो तेरे पास में ।