नवीनतम लेख

राम नाम तू जप ले रे बंदे, बनेंगे तेरे काम(Ram Naam Tu Japle Re Bande Banenge Tere Kaam)

राम नाम तू जप ले रे बंदे,

बनेंगे तेरे काम,

क्यो भटके नर डगर डगर,

अंतिम सत्य है राम,

बोलो राम राम राम,

बोलो राम राम राम ॥


राम भजन भजके देखो,

दाम नही कुछ लगता,

भवसागर से तर जायेगा,

ध्यान प्रभु का जो करता,

साँस साँस में उसकी महिमा,

रोम रोम में राम,

बोलो राम राम राम,

बोलो राम राम राम,

क्यो भटके नर डगर डगर,

अंतिम सत्य है राम ॥


हीरा जनम मनुज का पाकर,

जीवन भर है ठगाये,

मोह माया के झूठे जग में,

माटी मोल बिकाये,

तन मन धन अर्पित हो उसपे,

गुंजित प्रभु का नाम,

बोलो राम राम राम,

बोलो राम राम राम,

क्यो भटके नर डगर डगर,

अंतिम सत्य है राम ॥


राम नाम है सच्चा मोती,

मानव तू है महान,

खिलजायेगा जीवन तेरा,

अंतर मन पहचान,

ह्रदय कुँज तू अर्पण कर दे,

सबके दाता राम,

बोलो राम राम राम,

बोलो राम राम राम,

क्यो भटके नर डगर डगर,

अंतिम सत्य है राम ॥


राम नाम तू जप ले रे बंदे,

बनेंगे तेरे काम,

क्यो भटके नर डगर डगर,

अंतिम सत्य है राम,

बोलो राम राम राम,

बोलो राम राम राम ॥


सफला एकादशी में पढ़ें तुलसी चालीसा

सनातन हिंदू धर्म में एकादशी काफ़ी महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह दिन पूरी तरह से श्री हरि की पूजा को समर्पित है। इस शुभ दिन पर भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और उनके लिए उपवास करते हैं।

कि बन गए नन्दलाल लिलिहारि(Ki Ban Gaye Nandlal Lilihari)

कि बन गए नन्दलाल लिलिहारि,
री लीला गुदवाय लो प्यारी ।

जिसको राम नाम रटना पसन्द है (Jisko Ram Naam Ratna Pasand Hai)

जिसको राम नाम रटना पसन्द है,
उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है ॥

सफला एकादशी व्रत कैसे करें

साल में 24 एकादशी का व्रत रखा जाता है। ये सभी भगवान विष्णु को समर्पित होते है। एकादशी व्रत हर महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है, जो प्रत्येक माह में दो बार आती है।