नवीनतम लेख

देखो राजा बने महाराज (Dekho Raja Bane Maharaj)

देखो राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने,

देखों राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने ॥


मंगल साज सजे घर घर में,

पूजा पात्र लिए सब कर में,

चले आरती करन के काज,

आज राम राजा बने,

देखों राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने ॥


दासी दास आनंद मनावे,

कौशल्या आदि मातु सब गावे,

वेद वाणी पढ़े मुनी राज,

आज राम राजा बने,

देखों राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने ॥


वस्त्र आभुषण तन पर साजे,

सिंघासन पर राम विराजे,

जड़े हीरे मोती सर ताज,

आज राम राजा बने,

देखों राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने ॥


संत महंत करतार बजावे,

सियाराम के कुशल मनावें,

संग भिक्षु यती योगी राज,

आज राम राजा बने,

देखों राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने ॥


देखो राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने,

देखों राजा बने महाराज,

आज राम राजा बने ॥

शिव शंकर का गुणगान करो (Shiv Shankar Ka Gungaan Karo)

ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय

ब्रज होली की पौराणिक कथा

होली का नाम सुनते ही हमारे मन में रंगों की खुशबू, उत्साह और व्यंजनों की खुशबू बस जाती है। यह भारत के सबसे पुराने और सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, लेकिन इसकी उत्पत्ति के बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं है। हालांकि, होली से जुड़ी कई किंवदंतियां हैं।

लाभ पंचमी पूजा विधि और महत्व

दिवाली के पांचवें दिन मनाए जाने वाले त्योहार लाभ पंचमी का हिंदू धर्म अत्याधिक महत्व है। इस पर्व को गुजरात में विशेष तौर पर मनाया जाता है।

नमस्कार भगवन तुम्हें भक्तों का बारम्बार हो(Namaskar Bhagwan Tumhe Bhakton Ka Barambar Ho)

नमस्कार भगवन तुम्हें,
भक्तों का बारम्बार हो,